विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम इलाके में केमिकल प्लांट से गैस लीक होने के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीं और लोगों को रेस्क्यू किया। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हुई।

  • साइना नेहवाल ने कहा- भगवान अपनों को गंवाने वाले परिवारों को दुख सहने की शक्ति दें
  • विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम में गुरुवार तड़के एक केमिकल प्लांट से गैस लीक हुई

दैनिक भास्कर

May 07, 2020, 09:46 PM IST

आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार तड़के एक केमिकल प्लांट से हुए गैस रिसाव हादसे में 11 लोगों की मौत होगई। इस पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, सानिया मिर्जा के अलावा कई खिलाड़ियों ने दुख जताया है। 
विराट ने ट्वीट किया- विशाखापट्टनम में गैस रिसाव की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

Virat Kohli
 
@imVkohli
 
 

My condolences to the families who lost their loved ones in the . Praying for everyone affected and recovering in the hospital. ????????

 
8,168 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
 
 

'लोगों की मौत की खबर से दुखी'

सानिया ने लिखा- आंध्रप्रदेश में गैस रिसाव होने के कारण लोगों की मौत की खबर से काफी दुखी हूं। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदनाएं और जो घायल हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।