विराट कोहली ने ट्वीटर पर वीडियो पोस्ट करने के साथ लिखा- जब हम देश के लिए खेलते हैं, तब आप हमें सपोर्ट करते हैं। लेकिन अब फेक न्यूज के खिलाफ लड़ाई में देश को आपकी और मेरी जरूरत है।

  • वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक ने फेक न्यूज के खिलाफ मुहिम शुरू की, इसमें विराट कोहली भी शामिल 
  • सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वह भ्रामक प्रचार सामग्री पर पूरी तरह रोक लगाए

दैनिक भास्कर

May 04, 2020, 07:02 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक की एंटी सोशल कॉन्टेंट और फेक न्यूज के खिलाफ शुरू की गई मुहिम से जुड़ गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें फॉरवर्ड न करें, जो देश हित में न हों।

कोहली ने कहा कि फेक न्यूज या वीडियो पूरे देश में नफरत फैला सकता है। ऐसे में लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए।