सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी
धर्म नगरी काशी में शास्‍त्रार्थ की प्राचीन परंपरा को जीवंत रखने के लिए लॉकडाउन में पहली बार अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर ऑनलाइन शास्‍त्रार्थ होगा। इसका आयोजन संपूर्णानंद संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय ने किया है। देश-विदेश के करीब छह सौ विद्वान इसमें भाग लेंगे।

वै‍श्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण को लंबे लॉकडाउन के चलते जीवन और कार्य संस्‍कृति व कार्यशैली में काफी कुछ बदलवा आया है। स्‍कूलों से लेकर विश्‍वविद्यालय तक में घर बैठे ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं तो सेमिनार की जगह वेबिनार ने ली है।

10 मई को होगा आयोजन
इस क्रम में संपूर्णानंद संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय ने 10 मई को पहली बार अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर ऑनलाइन शास्‍त्रार्थ प्रतियोगिता आयोजित की है। इसके लिए विश्‍वविद्यालय देश-विदेश के संस्‍कृत विद्वानों से संपर्क में जुटा हुआ है। संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम शुक्‍ला ने बताया कि ऑनलाइन शास्‍त्रार्थ के लिए नेपाल, भूटान, कनाडा, थाईलैंड, मॉरीशस सहित कई देशों के विद्वानों ने सहमति दे दी है