
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इस समय क्वारंटाइन्ड हैं। स्पॉटब्वॉय में खबर आई थी कि उनका कुक कोरोना पॉजिटिव है, जिसे सेल्फ आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, देवोलीना ने भी खुद को घर में कैद कर लिया है और क्वारंटाइन करना चुना है।
अब देवोलीना ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत में कहा है कि मुझे बार-बार खुद को क्वारंटाइन करने की जरूरत पड़ी है। लेकिन, इस बार यह करना आसान नहीं। पिछले पांच महीनों में मैंने खुद को चार बार क्वारंटाइन किया है। और इन चार दीवारों के बाहर मैं निकल ही नहीं पा रही हूं। पहले बिग बॉस 13 में, फिर कमर दर्द की वजह से (बेड रेस्ट), इसके बाद लॉकडाउन हो गया और अब जब मैं घर का सामान लेने के लिए बाहर निकलने ही वाली थी तो मुझे क्वारंटाइन होने के लिए कह दिया गया।
देवोलीना ने कुक के कोरोना पॉजिटिव पर बात करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मेरे कुक को कोरोना नहीं हुआ है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह बात कहां से आई और आग की तरह फैल गई। सरकार ने उसे किसी होटल में कुछ दिन रखा था। उस पर नजर रखी। इसी बात पर लोगों ने यह समझ लिया कि मेरे कुक को कोरोना हो गया है। इस बात ने मुझे और परेशान कर दिया और मैं अब यह सब सुन-सुनकर थक चुकी हूं।
आपको बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी के कुक को कोरोना हो गया है, इसपर बात की थी। स्पॉटब्वॉय से बातचीत में रश्मि देसाई ने बताया था कि हां, देवोलीना ठीक हैं। कोई भी घबराने वाली बात नहीं है। देवोलीना ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और अब वह घर के बाहर नहीं जाएंगी। उनके लिए यह थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा लेकिन मदद के लिए उनके पड़ोसी साथ में हैं। इसके अलावा बिल्डिंग के लोग भी उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।
बताते चलें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहने वाली देवोलीना की सोसाइटी में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जो शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह उनके घर पर ही काम करता है। ऐसे में देवोलीना ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।