किम जोंग उन ने की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तारीफ, कही ये बात
aajtak.in
08 मई 202

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक निपटने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तारीफ की है. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि किम जोंग उन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को निजी संदेश भेजा /
-

चीन उत्तर कोरिया का सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी है और आर्थिक साझेदार भी है. उत्तर कोरिया का 90 फीसदी व्यापार चीन के ही साथ होता है. विश्लेषकों का कहना है कि चीन में कोरोना वायरस का प्रभाव कम हो रहा है, ऐसे में उत्तर कोरिया चीन से लगी अपनी सीमा को खोल सकता है ताकि व्यापार फिर से शुरू हो सके. उत्तर कोरिया ने कोरोना महामारी के शुरुआती चरण में ही चीन से लगी सीमा को बंद कर दिया था.





