ms dhoni and rohit sharma with ipl trophy photo ht

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष ने आईपीएल 2020 को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल 2020 के शेड्यूल पर विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आईपीएल पर कोई निर्णय तभी लिया जाएगा, जब क्रिकेट फिर से शुरू होगा। आईपीएल 2020 को 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे पहले 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया। इसके बाद 21 दिन का लॉकडाउन और बढ़ने के साथ ही इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। 

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। टोक्यो ओलंपिक 2020 को भी एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बाकी दूसरे स्पोर्ट्स इवेंट्स को भी स्थगित या रद्द किया जा चुका है। आईपीएल के मामले में अप्रैल और मई की विंडो खत्म हो चुकी है, ऐसा 2008 के बाद पहली बार हुआ है जब क्रिकेट कैलेंडर की यह विंडो खाली गई है। 

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया दो हफ्ते के लिए क्वारंटाइन होने के लिए तैयार: BCCI

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए अरुण धूमल ने कहा, ''हमने अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया है। हम अभी तक आईपीएल वापस लेने के बारे में नहीं सोच सकते।'' उन्होंने कहा, ''खिलाड़ियों को दूसरे देशों से आना है। क्या वे यहां आने के लिए तैयार होंगे और दो सप्ताह के लिए अलग रहेंगे। क्या इसके बाद भी वह आईपीएल नहीं खेल, इसस बारे में कुछ पता नहीं। ऐसे में अभी आईपीएल के बारे में कैसे सोच सकते हैं? यह सब मीडिया का सोचा हुआ है। अभी तक आईपीएल के बारे में कुछ नहीं सोचा गया है।''

उन्होंने कहा, ''एक बार जब चीजें स्पष्ट हो जाती हैं तो केवल हम ड्राइंग बोर्ड पर वापस जा पाएंगे और क्रिकेट को फिर से शुरू करने के बारे में सोचेंगे।'' आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में बात करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या इलीट खिलाड़ी अक्टूबर में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार होंगे। उन्होंने पूछा, ''खिलाड़ी लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं। क्या आप बिना किसी ट्रेनिंग के खिलाड़ियों को सीधे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए उतार देंगे। यह हर बोर्ड का अपना फैसला होगा, लेकिन ये बहुत मुश्किल है।''

आकाश चोपड़ा ने चुनी T20 WC के लिए 14 सदस्यीय भारतीय टीम, धोनी-धवन को नहीं किया शामिल

बता दें कि भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के  3390 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 56,342 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 56,342 केसों में 37916 एक्टिव केस हैं, वहीं 16539 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।