maharashtra government allows shooting for films and tv serials ...

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है. हालांकि इसमें सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर खास नियमों का पालन करना होगा. महाराष्ट्र सरकार की ओर से रविवार को जारी किए गए दिशा-निर्देशों में आध‌िकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हो गई है.जारी किए गए दिशा-निर्देशों में आध‌िकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हो गई है.

 

महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, शूटिंग के लिए सेट पर मेडिकल फेसिलिटी होना जरूरी है. साथ ही एक डॉक्टर नर्स और एम्बुलेंस हर सेट पर अनिवार्य कर दिया गया है. इसके आलावा सिर्फ 33 प्रतिशत यूनिट के साथ शूटिंग शुरू करनी होगी.

 

इतना ही नहीं सेट पर नियमित तौर पर सेनिटाइजेशन किया जायेगा. मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सफाई का ख़ास ख्याल रखा जायेगा. जबकि प्रेग्नेट महिला को सेट पर किसी हालत में एंट्री नहीं होगी.

इसके बारे में द हिन्दू के एक ट्वीट कर के भी जानकारी दी है. उल्लेखनीय है कि इस बारे में सीएम उद्धव ठाकरे ने बॉलीवुड व एंटरटेनमेंट जगत के कई दिग्गजों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की थी. तभी उन्होंने शूटिंग शुरू करने को लेकर व्यापक प्रस्ताव देने को कहा था. अब इस बात पर सहमति बन गई है.

 

 
 
इससे पहले तेलंगाना सरकार ने तेलगू फिल्मों की शूटिंग के लिए भी अनुमति दी थी. सीएम के चंद्रशेखर राव ने अभिनेता चिरंजीवी समेत कई फिल्म जगत के साथ एक मीटिंग करने के बाद ये फैसला किया था. जबकि तमिलनाडु में करीब दो महीने बाद टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग गैर-निषिद्ध क्षेत्रों में शुरू कर दी गई है. मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने सशर्त शूटिंग की इजाजत दे दी. फिल्म इम्पलॉयज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया और टीवी कार्यक्रम निर्माताओं के प्रतिनिधियों ने शूटिंग फिर से शुरू करने की इजाजत मांगी थी.
 

लेकिन अब फिर से देश की प्रमुख धारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बॉलीवुड और नेशनल टीवी चैनलों को शूटिंग आरंभ करने की अनुमति मिल गई है. जबकि वेबसीरीज और साउथ इंडियन सिनेमा की शूटिंग शुरू होने के बाद अब फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के वापसी कर लेने का अंदाजा लगाया जा रहा है. हालांकि अभी सिनेमाघरों को फिर से शुरू करने के आदेश नहीं मिले हैं.