नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने उन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को जमकर लताड़ा है, जिनका कहना है कि टीम इंडिया पिछले साल वर्ल्ड कप के एक लीग मैच में इंग्लैंड से जानबूझकर हार गई थी ताकि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाए.
आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को उनके बयानों को लेकर जमकर निशाना साधा है, और शर्म करने के सलाह दी है. आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मेरा मतलब है कि, इस बारे में सोचो, थोड़ी थर्म करो. वकार यूनिस, भले ही वो उस वक्त आईसीसी के ब्रांड एम्बेस्डर थे, तब उन्होंने कहा था कि, भारतीय टीम एक मकसद के तहत ये मैच हार गई थी.'
आकाश ने आगे कहा, 'मैं समझ सकता हूं अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा की पार्टनरशिप स्टोक्स को समझ नहीं आ रही है, या महेंद्र सिंह धोनी बहुत नहीं मारे अंत में, लेकिन उन्होंने (बेन स्टोक्स) कभी नहीं कहा कि भारत ने जानबूझकर मैच को गंवाया था.'
एम एस धौनी की बात करें तो उन्होंने भारत को साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। वहीं रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 में वनडे वर्ल्ड कप जबकि 2006 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था।
मुर्तजा ने कहा कि मैंने जो देखा है उसमें से मैं रिकी पोंटिंग का भी चयन करूंगा क्योंकि हर कोई कहता है कि पोंटिंग को एक मजबूत टीम मिली थी, लेकिन मैं ये कहूंगा कि टीम में बेशक बड़े खिलाड़ी हों, लेकिन उन्हें संभालने की जरूरत होती है। बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके रिकॉर्ड्स पोंटिंग के बराबर हैं, पर उन्हें भी बेहतरीन तरीके से मैनेज करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि गांगुली और पोंटिंग के बाद में धौनी को बेस्ट कप्तान मानता हूं। मैंने धौनी को पूरे करियर के दौरान खेलते देखा है। ये तीनों ही मेरे बेस्ट कप्तान हैं, लेकिन इन सबमें गांगुली सबसे अलग थे। मैं उन्हें धौनी और पोंटिंग के उपर रखूंगा।