पीएम किसान लाभार्थियों को कोरोना वायरस के बीच एक अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जल्द ही मिलने वाली है। सभी लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi-PM-KISAN) से कोई भी किसान जुड़ सकता है।
इस योजना में किसानों को सालाना 6000 रुपये दिया जाता है। यह पैसा साल में 3 बार किस्तों में दिया जाता है। इस प्रकार हर चार महीने में 2000 रुपये किसानों के बैंक खाते में भेज दिया जाता है।
इस तरह से चेक करें अपनी डिटेल
आपने जो डिटेल भरी है, उसे चेक करने के लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की आधिकारिक वेबसाइट- pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
इसके बाद होमपेज में आपको Farmer Corners का ऑप्शन दिखेगा।
अगर आपने पहले से ही आवेदन किया है और आपका आधार कार्ड सही तरीके से अपलोड नहीं हुआ है या किसी कारणवश आधार नंबर आपका गलत दर्ज हो गया है, तो आप यहां से अपना आधार नंबर ठीक कर सकते हैं।
इसके अलावा Farmer Corner में किसान पीएम किसान योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इस साइट पर सरकार ने सभी पीएम-किसान लाभार्थियों की पूरी लिस्ट अपलोड कर दी है। आप अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करके अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
पीएम किसान हेल्पलाइन/ टोल फ्री नंबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi-PM-KISAN) है। लिहाजा लाभार्थियों को कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। सरकार ने एक विशेष हेल्पलाइन नबंर मुहैया कराया है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वो जल्द ही हेल्पलाइन नंबर में संपर्क कर सकते हैं। किसान देश के किसी भी हिस्से से सीधे कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) से संपर्क कर सकते हैं।
पीएम किसान टोल फ्री नंबर - 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर - 155261, 0120-6025109
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर - 011—23381092, 23382401
पीएम किसान ई-मेल आई डी -