Famous Quotes | Keep Inspiring Me


अमेरिका के खिलाफ सबसे सशक्त आवाज हमेशा के लिए भले ही खामोश हो गई हो लेकिन क्यूबा के फिदेल एलेजैंड्रो कास्त्रो के विचार सदियों तक दुनिया में रहेंगे। आईये पढ़ते हैं उनके कुछ जोशीले और क्रन्तिकारी विचारों और बयानों को:




“क्रांति कोई फूलों का बिस्तर नहीं है। बीते कल और आने वाले कल के बीच का शंघर्ष ही क्रांति है।“ ~ फिदेल कास्त्रो

“ज़िंदगी की सबसे बड़ी चाहत किसी नुक्कड़ पर मटरगश्ती, और क्या? “ ~ फिदेल कास्त्रो

“वे कहते थे, ‘क्या बहुत सारे लोग सिर्फ इसलिए नंगे पांव चलें ताकि कुछ लोग लक्जरी कारों में चल सकें? क्या कुछ लोग मात्र 35 साल तक इसलिए जिएं, ताकि कुछ लोग 70 साल तक ऐश से जी सकें? क्या कुछ लोग अत्यंत दयनीय गरीब इसलिए बने रहें ताकि कुछ बेतहाशा रईस बन सकें। नहीं!! मैं दुनिया के उन बच्चों की आवाज हूं जिनके पास रोटी का एक टुकड़ा तक नहीं है। उन बीमारों की आवाज हूं जिनके पास दवा नहीं है। उनकी आवाज हूं जिनके जिंदा रहने के अधिकार और इंसानी गरिमा छीन ली गई है।’ “ ~ फिदेल कास्त्रो

“मैंने 82 लोगों के साथ क्रांति की शुरुआत की। मैं यही काम 10-15 लोगों के साथ फिर कर सकता हूं, वो भी पूरे भरोसे के साथ। अगर आपको खुद पर भरोसा है और एक योजना है, तो यह बिल्कुल मायने नहीं रखता कि आप कितने छोटे हैं।” – 1959 में कास्त्रो

“मैं अपनी दाढ़ी काटने की नहीं सोच रहा, क्योंकि मैं इसका आदी हो चुका हूं और मेरी दाढ़ी मेरे देश के लिए काफी मायने रखती है।“

–क्यूबा क्रांति के दौरान एक टीवी इंटरव्यू में कास्त्रो

“मैं बहुत पहले ही इस निष्कर्ष पर पहुंच गया था कि मुझे धूम्रपान छोड़ देना चाहिए, जो कि (क्यूबा में) जन स्वास्थ्य के प्रति चेतना के लिए मेरा आखिरी बलिदान होगा। सिगार के इस बॉक्स के साथ सबसे अच्छी चीज यही होगी कि इसे आप अपने दुश्मन को दे।“

– दिसंबर 1985 में सिगार छोड़ने की घोषणा करते हुए कास्त्रो

“जरा सोचिये अगर समाजवादी समुदाय खत्म हो जाए, तो दुनिया में क्या होता… यह भले पहले संभव था, लेकिन मैं नहीं मानता कि अब यह संभव है या नहीं।“

– 1989 में कास्त्रो

“हमें यह सच्चाई स्वीकार कर लेनी चाहिए कि सामाजवादी गुट धराशायी हो चुका है।“

– 1991 में कास्त्रो

“इतने सालों बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं : जो गलतियां हमने की, उन सब में सबसे बड़ी गलती थी कि हम यह मान रहे थे कि कोई सच में जानता है कि समाजवाद की स्थापता कैसे करनी है। जब भी वे कहते… यही फॉर्मूला है, तो हम सोचते कि उसे पता है। जैसे कि वह कोई डॉक्टर हो।“

– दुनिया में साम्यवाद के पतन पर 2005 में  कास्त्रो

“इस क्रांति से हुए सबसे बड़े लाभ में एक यह भी है कि आज हमारी वेश्याएं भी कॉलेज ग्रैज्युएट हैं।“

– 2003 में बनी डॉक्यूमेंट्री ‘कमांडेंट’ में निदेशक ओलिवर स्टोन से कास्त्रो

“मैं मानता हूं कि मेरी असल नियती वह युद्ध ही होगा जो कि मैं अमेरिका से लड़ने जा रहा हूं।“

– डॉक्यूमेंट्री ‘लुकिंग फोर फिडेल’ में उनके शुरुआती शब्द

“मैं 80 साल का होने पर बहुत खुश हूं। मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था, खासकर एक ऐसे पड़ोसी के होते हुए, जो हर दिन मुझे मारने की कोशिश कर रहा है।“

-21 जुलाई, 2006 में अर्जेंटीना में लातिन अमेरिकी देशों के सम्मेलन में कास्त्रो

“मेरी निंदा करो। इसका कोई मतलब नहीं। इतिहास मुझे हर अपराध से मुक्त कर देगा। (कास्त्रो ने ये 1953 में कहा था, जब उनको मिलिट्री बैरक पर खतरनाक मारा-मारी वाले हमले के लिए ट्रायल पर रखा गया था। ये जज्बा था।)“ ~ फिदेल कास्त्रो

“मेरा दिल स्टील का बना है। (ये तब कहा था जब दिल का ऑपरेशन हुआ था।)“ ~ फिदेल कास्त्रो

“मैंने महसूस किया है कि मेरी डेस्टिनी वॉर है। अमेरिका के साथ।“ ~ फिदेल कास्त्रो

“हम लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। जेंटलमेन, सच बताऊं तो हमें ये भी नहीं पता कि इनसे क्या चार्ज करें। (ये कहा था जब 90 के दशक में क्यूबा में टूरिज्म बढ़ गया था। लोग देखने आते थे कि कौन देश है जो अमेरिका की नाक में दम कर रखा है।)“ ~ फिदेल कास्त्रो

“मेरी कभी इच्छा नहीं रही कि मैं कोई पद ग्रहण करूं। ये मेरी आत्मा के खिलाफ होगा।“ ~ फिदेल कास्त्रो