सब लोग उन युक्तियों को देख सकते हैं जिनसे मैं विजय प्राप्त करता हूँ, लेकिन उन रणनीतियों को कोई नहीं देख सकता जिनसे विजय प्राप्त होती है।
-सुन जू [Sun Tzu]
सभी युद्ध धोखे पर आधारित है.
-सुन जू [ Sun Tzu ]
निराकरता की सीमा तक सूक्ष्म रहो, अत्यंत रहस्यमय रहो, तभी तुम प्रतिद्वंद्वी के भाग्य का निदेशक हो सकते हो।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
सौ लड़ाई में सौ जीत जीतने के लिए कौशल की परिपूर्णता नहीं है. बिना लादे दुश्मन को वश में करना कौशल की परिपूर्णता है.
-सुन जू [ Sun Tzu ]
वे जो जानते हैं की वो कब लड़ सकते हैं और कब नहीं , विजयी होंगे।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
अगर आप शत्रु से दूर हैं तो उन्हें विश्वास दिलाईये की आप निकट हैं।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
अगर आप शत्रु को जानते हैं और स्वयं को जानते हैं तो आपको सौ युद्धों के परिणामो से भी डरने की जरुरत नहीं है।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
अपराजेयता रक्षा में निहित होती है, जीत की संभावना आक्रमण में होती है।.
-सुन जू [ Sun Tzu ]
युद्ध की व्यावहारिक कला में सबसे अच्छी बात ये है शत्रु राष्ट्र को सम्पूर्ण रूप से हासिल करना, उसे विखंडित एवं नष्ट करना अच्छी बात नहीं है।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
केवल प्रबुद्ध शासक और बुद्धिमान सेना नायक ही सर्वोच्च प्रतिभा का उपयोग खुफिया तंत्र के लिए करते हैं, और परिणाम स्वरूप महान नतीजे प्राप्त करते हैं।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
अपने सैनिकों को अपने बच्चों जैसा अपनाएं, वे आपका कठिन परिस्थितियों में भी साथ देंगे; उनकी तरफ आपने पुत्रो की तरह देखें और वे आपका म्रत्यु तक भी साथ देंगे।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
गुप्त परिचालन युद्ध में आवश्यक हैं, उन पर सेना के लिए अपनी हर चाल चलना निर्भर करता है।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
प्रबुद्ध शासक हमेशा चौकन्ना रहता है, और अच्छा सेना नायक पूर्णतः सतर्क।.
-सुन जू [ Sun Tzu ]
एक सेना नायक जो बिना डर और अपमान के आगे बढ़ता है, जिसकी कोच सिर्फ अपने राष्ट्र की रक्षा करनी है, किसी भी राज्य के लिए बहुमूल्य है।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
हार से खुद को सुरक्षित करने का अवसर हमारे ही हाथों में निहित है, लेकिन दुश्मन को हराने के अवसर दुश्मन खुद द्वारा प्रदान की जाती है।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
युद्ध की सर्वोच्च कला दुश्मन से बिना लड़े ही उसे अपने वश में करना है।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
आज तक ऐसी कोई भी लम्बी लडाई नहीं हुयी है जिससे कोई देश लाभान्वित हुआ है।
-सुन जू [ Sun Tzu ]
युद्ध में लड़ना और विजय प्राप्त करना सर्वोच्च उत्कृष्टता नहीं है, सर्वोच्च उत्कृष्टता बिना लड़े दुश्मन के प्रतिरोध को तोड़ने में हैं.
-सुन जू [ Sun Tzu ]
विजयी योद्धा पहले विजय प्राप्त करते हैं और फिर युद्ध के लिए जाते हैं जबकि पराजित योद्धा युद्ध करने जाते हैं फिर जीत की तलाश करते हैं।
-सुन जू [ Sun Tzu ]