Famous Quotes | Keep Inspiring Me

भगवान इस जगत के कण कण में विद्यमान है। 
-अज्ञात

परम प्रभु को अपने अन्दर देखो।

-अज्ञात


अपने आपको जानो।
-सुकरात
 
जो ईश्वर की इच्छा है वह होकर रहेगा। भाग्य को मत कोसो, अपना कर्म ईमानदारी से करो।

-अज्ञात


सकल ब्रह्माण्ड में ईश्वर से बढ़कर कलाकार दूसरा कोई नहीं है।
-यजुर्वेद


ईश्वर के अनगिनत नाम हैं, क्योंकि उसकी लीलाएँ अनंत हैं।

-महात्मा गाँधी


'मैं परमात्मा हूँ' कहने भर से कोई परमात्मा नही बन जाता, जैसे 'मैं करोड़पति हूँ' कहने मात्र से कोई करोड़पति नहीं बन जाता।
-नन्दलाल

 जिसके मन में कपट है, वह कभी ईश्वर को नहीं पा सकता।
-ऋषि अंगिरा
 
अंहकार मिटा दे, ईश्वर मिल जायेगा।
-कबीरदास 

[ads-post]

कण-कण में भगवान् है।
-ब्रह्म सूत्र

एक ईश्वर के अलावा सबकुछ असत्य है।
-मुण्डक उपनिषद्

एक ईश्वरीय शक्ति ही अजेय है।
-ऋषि अंगिरा
 
मनुष्य ईश्वर की सर्वोत्कृष्ट रचना है।
-अग्नि पुराण 


ईश्वर ही हमारा आश्रयदाता है और शक्तिदाता भी। वही आपातकाल में हमारी सबसे बड़ी सहायता करता है। 
 -सामवेद

उत्साह प्रेम का फल है, जिसमें सच्चा प्रभु प्रेम होता है, वही उसके दर्शन के लिए उत्सुक होता है।
-अबू उस्मान
 
चाहे मन्दिर तोड़ दो, मस्जिद तोड़ दो, गिरजाघर तोड़ दो, पर प्यार की इमारत न तोडो। यह खास खुदा का घर है। -उमर खय्याम
 
अपने मन का द्वार सदा साफ़ और खुश रखो तो ईश्वर का प्यार और प्रकाश मिलता रहेगा।

-अज्ञात


  

जहाँ योगेश्वर हैं, जहाँ धनुर्धारी पार्थ हैं, वहां श्री है, विजय है, वैभव है और अचल नीति है - ऐसा मेरा मत है।
-श्रीमद्भगवत गीता