नई दिल्‍ली. अनलॉक (Unlock) के पहले चरण के पहले दिन दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने देश की राजधानी में दुकानों को खोलने को लेकर महत्‍वपूर्ण घोषणा की है. उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में अब सभी दुकानें खुल सकती हैं.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्‍ली में दुकानों के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला (Odd-Even Formula) अपनाया था, लेकिन केंद्र सरकार ने इस तरह के किसी नियम का उल्‍लेख नहीं किया. लिहाजा अब सभी दुकानें खोली जा सकती हैं.

 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक जितनी दुकानें खुली हैं, वो आगे भी खुली रहेंगी.

खास बात यह है कि अनलॉक0.1 में सलून भी खोले जाएंगे. वहीं, ऑटो और ई-रिक्शा में सीटों के मुताबिक सवारी बैठ सकेंगे. साथ ही फॉर व्हीलर और टू व्हीलर पर सीट मुताबिक ही सवारी बैठेगी. केजरीवाल ने कहा कि अब मार्किट में सभी दुकान खुलेंगी. साथ ही अब सारी इंडस्ट्री भी खुलेंगी. जबकि दिल्ली में रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार को APP लांच करेंगे, जिसमें हॉस्पिटल की जानकारी होगी.  साथ ही उन्होंने कहा कि बॉर्डर खोलने के लिए सुझाव भेजें. इसके लिए शुक्रवार 5 बजे तक सुझाव का समय दिया गया है.