पूरी दुनिया कोरोना काल से गुजर रही है। चारो तरफ तबाही मची हुई है। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन घोषित किया गया। लेकिन आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए लॉकडाउन में बड़ी ढील देने की शुरुआत कर दी गई है। पहले केंद्र सरकार ने अनलॉक नाम से गाइडलाइंस जारी की। अब महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।
महाराष्ट्र सरकार ने 3 चरणों में रियायत देने का फैसला किया है।
पहला चरण 3 जून से
राज्य सरकार का पहला चरण 3 जून से शुरु होगा। इसमें समुद्र किनारे, खेल के मैदानों, पार्क, खुले सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच व्यक्तिगत तौर पर टहलने की मंजूरी दी जाएगी। साथ ही प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन आदि गतिविधियों की इजाजत होगी। सभी सरकारी दफ्तरों में 15 फीसदी लोग काम करेंगे।
दूसरा चरण 5 जून से
दूसरे चरण के दौरान सभी बाजार, दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खोलने की अनुमति है। टैक्सी, रिक्शा, कैब को 2 पैसंजेरों के साथ अनुमति होगी।
तीसरा चरण-10 जून से
प्राइवेट ऑफिस में 10 फीसदी लोगों का काम करने की छूट रहेगी। बाकी के लोगों को WFH (Work From Home) के लिए कहा जाए।
इन्हें नहीं मिली छूट
किसी बाहर के जिले से आने-जाने की इजाजत नहीं होगी।
महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि धार्मिक व पूजा स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटैलिटी सर्विस, शॉपिंग मॉल, नाई की दुकानें, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर राज्य भर में बंद रहेंगे। वहीं, मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को खोलने की अनुमति नहीं होगी। मेट्रो सर्विस बंद रहेगी।