दिल्ली बीजेपी का नया-नया जिम्मा संभालने वाले प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आदेश गुप्ता लॉकडाउन के बीच राजघाट पर दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ी स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी के सभी विधायक भी मौजूद थे. पुलिस ने आदेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया है और उन्हें राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन लेकर गई है.
दिल्ली बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चरमरा गई है. लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है और वे इधर-उधर परेशान हो रहे हैं. दिल्ली बीजेपी इसी के खिलाफ रविवार को राजघाट पर प्रदर्शन कर रही थी. इस बीच पुलिस ने आदेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया.