सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए हम यहां देशभर में निकलीं सरकारी नौकरियों की जानकारी देने जा रहे हैं। यहां आपके जानेंगे कि आप जिस राज्य में रहते हैं उस राज्य में कहां कहां सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं। दरअसल केंद्र और राज्य सरकारों ने देशभर में अलग अलग विभागों में सरकारी नौकरियां निकाल रखी हैं। ऐसा नहीं है कि ये सरकारी नौकरियां ज्यादा पढ़े लिखे लोगों के लिए हैं। इसमें 8वीं 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा वालों तक के लिए सरकारी नौकरी निकली हुई हैं। इनमें से आपको अपने मुताबिक तय करना है कि कौन सी नौकरी आपके लिए है।

 

भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने खदान सर्वेक्षक, उत्खनन प्रमुख के पदों पर नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतनमान दिया जाएगा। यहां कुल 23 पदों पर भर्ती की जाएगी, आवेदन करने के लिए एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpccareers.net/openings.php पर जाना होगा