मेरठ, जेएनएन। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शरीर फौलादी हो तो दवा की जरूरत ही क्या? इसी भरोसे की बुनियाद पर आयुर्वेदचार्यों ने ऐसी जड़ी बूटियों का खजाना खोला है। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं।
प्रकृति में असंख्य गुणधर्म वाले फल-फूल हैं। इनमें से कुछ में कोरोना को भी शिकस्त देने की क्षमता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी का सेवन जरूरी है। आंवला खाने से सेहत को कई गुना सुरक्षा मिलती है।
आयुर्वेदाचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने गिनाईं दस अचूक औषधि।
1. हल्दी : इसमें आठ फीसद उडऩशील तेल है। विटामिन-ए भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह दुर्बलतानाशक, प्रमेहनाशक, श्वास कफनाशक है।
2. आंवला : यह कैल्शियम का बड़ा स्रोत है। इसमें संतरे और नारंगी से 20 गुना विटामिन सी है। सौ मिलीलीटर रस में 921 मिलीग्राम और गुदे में 720 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है। इसमें न्यूरोटानिक होते हैं। यह कफ व कासनाशी भी है।
3. असगंध : इसमें .31 फीसद से 4.3 फीसद तक एल्कलायड हो सकता है। यह मस्तिष्क शामक, नर्वसतंत्र, कासश्वास नाशक गुणधर्म वाला है।
4. गिलोय : इसमें बर्बरिन एल्कलायड, गललीन ग्लूकोसाइट होता है। इसका तेल उडऩशील है। कास शामक, दुर्बलतानाशक व एंटी वायरल भी है।
5. शतावार : इसमें सैपोनिन रसायन घटक है। यह दुर्बलतानाशक, बलवर्धक है।
6. अजवायन : इसमें थायमाल पांच फीसद होता है। इसका तेल सुगंधित होता है। यह कफनाशी, ज्वर व शीतज्वर में उपयोगी होता है।
7. तुलसीपत्र : इसमें पीतवर्ण का उडऩशील तेल होता है। इसमें कैल्शियम, जिंक, आयरन पाया जाता है। यह कफनाशक, कास श्वास, ज्वर नाशक में उपयोगी व एंटीआक्सीडेंट होता है।
8. नीमपत्र : नीम के बीज में 45 फीसद मार्गोसिन तेल पाया जाता है। यह कास, जीर्ण ज्वरनाशक है।
9. काली मिर्च : काली मिर्च में विटामिन-ए पाया जाता है। यह जुकाम, कास व श्वास रोगों में उपयोगी है।
10. सौंठ : इसमें विटामिन, ए, बी, सी मिलता है। इसका तेल उडऩशील होता है। यह कफ श्वास, कास में उपयोगी। जीर्ण ज्वर में काफी कारगर।
सहजन की फलियों एवं पत्तियों को दाल या करी में डालकर खाएं। इसमें विटामिन ए व अन्य तत्व बड़ी मात्रा में होते हैं। सहजन में एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसकी पत्तियों का पाउडर बनाकर लें। लाल मिर्च या लाल शिमला मिर्च में मौजूद विटामिन सी एंटी आक्सीडेंट और इम्युनिटी को बढ़ाने वाला है।
सेब, पपीता, अंगूर, नाशपाती से सेवन से शरीर एल्कलाइन रहती है, जो इम्युनिटी बढ़ाती है। लहसुन की दस कलियां एक लीटर पानी में घंटेभर उबालें और आधा पानी रहने पर घूंट-घूंटकर पीएं। पानी में त्रिफला, हल्दी, मुलेठी, और सेंधा नमक डालकर उबालें और गरारा करें। गले में पहुंचे वायरस खत्म हो जाएंगे।
-डा. देवदत्त भादलीकर, प्राचार्य, महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज