कोरोना संकट काल में तमाम ऑटो मोबाइल कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कई तरीके अपना रही है। इस दौड़ में नया शामिल होने वाला खिलाड़ी टीवीएस मोटर्स है। टीवीएस मोटर्स अपने एक्सल 100 दोपहिया के लिए बाय नाऊ पे आफटर 6 मंथ नाम से नई योजना लेकर आया है।
बिजनेस की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
इस स्कीम के साथ कोई ग्राहक अपनी तत्कालिक जरुरत के लिए एक्सल 100 को खरीद सकता है और 6 महीने बाद उसका किस्तों में उसका भुगतान कर सकता है। इसका मतलब यह है कि ग्राहक को इस खरीद की ईएमआई शुरु होने के पहले 6 महीने का मोरेटियरम मिलेगा यानी 6 महीने तक उसे कोई किश्त नहीं देनी होगी।
टीवीएस ने कहा है कि इस स्कीम के तहत वाहन के मुल्य का 75 फीसदी तक लोन मिलेगा। बता दें कि एक्सल 100 में 99.7CC का इंजन लगा हुआ है जो 4.3PS का पावर प्रडुस करता है।
यह पहली बार नहीं कि जब कोई कंपनी इस तरह की स्कीम लेकर आई है। कोविड -19 महामारी और उसकी वजह से लागू लॉकडाउन के चलते पूरी दुनिया में ऑटो कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है।
अप्रैल महीने में भारत में एक भी पैसेंजर वाहन की बिक्री नहीं हुई थी जबकि मई में ऑटो बिक्री में धीरे-धीरे जान आती दिख रही है। अब देश धीरे-धीरे लॉकडाउन से बाहर आ रहा है जिसको देखते हुए कंपनियां अपने अलग-अलग ग्राहक वर्ग को लूभाने के लिए अलग-अलग स्कीम लेकर आ रही हैं। टीवीएस की ये स्कीम इसी दिशा में की गई कोशिश है।