
कोरोना महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है। इस बात की बहुत कम संभावना है कि आईपीएल का यह सीजन खेला जाएगा। इसी के चलते एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारत के नए चीफ सिलेक्टर सुनील जोशी और प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने पहले ही इस बात का संकेत दे दिया था कि आईपीएल का यह सेशन आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी का रास्त तय करेगा, लेकिन आईपीएल के होने की संभावना अब धूमिल होती जा रही हैं। लिहाजा बहुत से लोगों की राय में धोनी का भविष्य अब अधर में है।
38 साल के महेंद्र सिंह इस मुद्दे पर अभी तक चुप हैं। ऐसे में पूर्व ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ब्रैड हॉग इस मामले को अलग नजरिये से देखते हैं। 49 वर्षीय हॉग पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर फैन्स के सवालों के जवाब दे रहे हैं। ऐसे में जब एक फैन ने उनसे पूछा, ''यदि आईपीएल 2020 रद्द हो गया तो क्या धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।''
लॉकडाउन में फैमिली के साथ ऐसे वर्कआउट कर रहे जोंटी रोड्स, देखें VIDEO
फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए ब्रैड हॉग ने कहा, ''आप धोनी के भविष्य पर ज्यादा ध्यान मत दीजिए। उनके अब तक के करियर को एन्ज्वॉय कीजिए।'' हॉग ने यह भी कहा कि धोनी बेहद शांत रहते हैं। मुझे नहीं लगता यदि आईपीएल 2020 रद्द हो जाता है तो धोनी संन्यास ले लेंगे। हॉग ने भारतीय टीम में उनके आने का समर्थन किया।
वसीम जाफर की IPL ऑल टाइम XI के कप्तान बने धोनी, जानें किस-किस को मिली जगह
उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता वह संन्यास लेंगे, वह शांत रहकर अपनी आगे की रणनीति के बारे में सोचते हैं। उनका करियर काफी एंटरटेनिंग रहा है। मुझे लगता है अभी वह दो साल भारत के लिए और खेल सकते हैं और धमाका भी कर सकते हैं।''
Speculation, I don't think he will announce it, he seems pretty calm about things & moves onto the next thing he needs to accomplish. It's been an entertaining career, let's enjoy what he has done! I feel he may have one more burst in the next 2 years for India. #Hoggytime https://twitter.com/prashantmahto11/status/1243051843665747968 …
Prashant Kumar Mahto@prashantmahto11@Brad_Hogg What u think, If IPL 2020 cancelled, Dhoni should retire from International cricket.
इस बीच धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में अभ्यास कर रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस ने उनकी योजनाओं को ध्वस्त कर दिया। कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजीज ने प्रैक्टिस सेशन को रद्द कर खिलाड़ियों को घर वापस भेज दिया था। इसके बाद से क्रिकेट और दूसरे खेलों के लगभग सभी इवेंट्स स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं।
