
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान में हों या मैदान के बाहर, उनके चाहने वालों के प्यार में कोई कमी नहीं आती। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज और दूसरे क्रिकेटर्स भी धोनी के जबदरस्त फैन हैं। कई मौकों पर सेलिब्रिटीज ने धोनी के साथ फैन मूमेंट शेयर भी किए हैं। टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी धोनी के जबरा फैन हैं। कई मौकों पर वह धोनी के लिए फैन ब्वॉय वाली फीलिंग जाहिर कर चुके हैं। अब जब हाल ही में साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में धोनी को लाइव दिखाया तो चहल खुद को इसपर कमेंट करने से रोक नहीं पाए।
युजवेंद्र चहल कई बार धोनी की तारीफ कर चुके हैं। वह चाहते हैं कि उनके 'चहल टीवी' पर धोनी एक बार गेस्ट बनकर आएं। धोनी के प्रति चहल के प्यार को उनके कमेंट से भी समझा जा सकता है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
'इकट्ठा वेद, ग्रंथ और कुरान कर दिया', हरभजन सिंह ने सुनाई यह खूबसूरत कविता- VIDEO
दरअलस, साक्षी धोनी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में धोनी और बेटी जीवा के गार्डन में पेट डॉग्स के साथ खेलने का एक वीडियो लाइव शेयर किया था। धोनी के इस लाइव पर ना जाने कितने कमेंट्स और रिएक्शन आए, लेकिन चहल के कमेंट ने सबका दिल जीत लिया। साक्षी धोनी के इस इंस्टा लाइव पर कमेंट करते हुए चहल ने लिखा- थाला और इसके साथ ही उन्होंने बहुत सारे दिल वाले इमोजी भी शेयर किए।