ms dhoni kuldeep yadav photo ht

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2020 के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी के कमबैक और भविष्य को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद से धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। आईपीएल में उनकी वापसी से उनके कमबैक की चर्चा थी, लेकिन इस टूर्नामेंट के साथ-साथ धोनी के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव चाहते हैं कि वह टीम इंडिया में धोनी के साथ फिर से खेलें।

कुलदीप यादव ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में कहा, ''यकीनन मैं महेंद्र सिंह धोनी को मिस कर रहा हूं। जब भा आप सीनियर प्लेयर के साथ खेलते हैं, आप उनके साथ रहने के आदी हो जाते हैं और उनके ना होने पर उन्हें मिस करते हैं।'' 

IPL 2020 के प्लान पर बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने दिया यह जवाब

उन्होंने धोनी के रिटायरमेंट पर कहा, ''जहां तक रिटायरमेंट का सवाल है तो वह उनका मसला है। यह महेंद्र सिंह धोनी का फैसला होगा और इसे उनपर ही छोड़ देना चाहिए। हमारे लिए इस डिबेट को करने का कोई प्वॉइंट नहीं है। वह पूरी तरह फिट हैं और मैं व्यक्तिगत तौर पर चाहता हूं कि उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए। एक फैन होने के नाते मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं। अगर वो खेलते हैं तो हमारे (टीम इंडिया) के लिए काफी आसाना होगा।''

शेन वॉर्न ऑल टाइम नंबर 1 स्पिनर
कुलदीप यादव ने कहा कि उनके करियर को सही आकार देने में पूर्व ऑस्ट्रेलियन स्पिनर शेन वॉर्न का अहम रोल रहा है। 2018-19 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शेन वॉर्न को कुलदीप यादव को सलाह देते हुए भी देखा गया था। शेन वॉर्न के साथ इस छोटे से सेशन के बाद सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके थे। कुलदीप यादव ने अपने आदर्श शेन वॉर्न को ऑल टाइम नंबर वन स्पिनर बताया है। 

अपने खिलाड़ियों के लिए किसी से भी लड़ सकते थे सौरव गांगुली: आशीष नेहरा

उन्होंने कहा, ''शेन वॉर्न सबसे महान स्पिनर हैं, जिन्हें मैंने कभी देखा है। मेरे करियर में भी उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और उनकी खासियतों को समझने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि अगर मैं उनका 50 प्रतिशत तक भी कर लेता हूं तो मैंने बहुत कुछ हासिल कर लिया। वह निर्विवाद रूप से मेरे ऑल टाइम नंबर 1 स्पिनर हैं।''