ब्रेकिंग न्यूज़कोरोना वायरस: भारत में अब 56,000 से ज़्यादा मामले

mohfw.gov.in

 

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 56,342 हो गए हैं जिनमें से 1,886 लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है और 16,540 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गुरुवार को 3,392 नए मामले सामने आए.

पाँच जगहें जहाँ संक्रमण सबसे ज़्यादा:

महाराष्ट्र – 17,974 कुल मामले, 694 की मौत

गुजरात – 7,012 कुल मामले, 425 की मौत

दिल्ली – 5,980 कुल मामले, 66 की मौत

तमिलनाडु – 5,409 कुल मामले, 37 की मौत

राजस्थान – 3,427 कुल मामले, 97 की मौत

  • अधिकारियों ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात 55 वर्षीय सीआईएसएफ़ जवान की कोविड-19 से मौत हुई है. इनके अलावा बीएसएफ़ के दो जवान भी इस बीमारी से मरे हैं.
  • बीएसएफ़ ने बताया है कि उनके 41 और जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं. इसके साथ ही बीएसएफ़ के संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 193 हो गई है.
  •