विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस के संक्रमण को सख़्ती से नहीं रोका गया तो अफ़्रीका में 83 हज़ार से एक लाख 90 हज़ार तक लोगों की जान ले सकता है.
- WHO ने ये भी कहा है कि पहले साल में यहां कोरोना वायरस से 2.9 करोड़ से 4.4 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं.
- WHO की यह नई स्टडी है और इसे कई आधार पर तैयार किया गया है. अफ़्रीका में कोरोना वायरस को लेकर बहुत गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है.
