विभिन्न मांगों के लिए शिक्षकों का हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जा रही रहा। मंगलवार को सरकार के कड़े तेवर के बाद बुधवार को शिक्षकों ने भी अपना आंदोलन तेज कर दिया। अलग-अलग टुकड़ियों में बंटकर आंदोलनकारी शिक्षक बुधवार की सुबह दस बजे से ही इलाके में सक्रिय रहे। जिन स्कूलों में पढ़ाई हो रहा था। उन स्कूल में पहुंचकर आंदोलन में शामिल शिक्षकों ने पठन व पाठन का कार्य बंद करा दिया।
इस दौरान आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। य्ंाू तो जहानाबाद जिले में पहले से ही हड़ताल के कारण 70 फीसदी स्कूलों में गत तीन दिनों से पढ़ाई बंद है। बुधवार को पूरे दिन शिक्षक आंदोलित रहे। रतनी प्रखंड के बगाही मध्य विद्यालय, अखतियारपुर स्कूल, धानाडिहरी मध्य विद्यालय, नेहालपुर विद्यालय, झुनाठी मध्य विद्यालय समेत कई स्कूलों को शिक्षकों ने बंद करा दिया। जिसके कारण बच्चे स्कूल से घर वापस लौट गए। रतनी प्रखंड के कई जगहों पर स्कूलों के समीप आंदोलनकारी शिक्षकों ने नारेबाजी भी की।
शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार से समान काम के लिए समान वेतन समेत सात सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक हड़ताल पर है। इस मौके पर शिक्षक नेता राजेश मिश्रा, चन्द्र प्रकाश, मिथिलेश कुमार, आदित्य प्रकाश, जयनंदन कुमार, जीतेंन्द्र कुमार, सुनील कुमार, कुश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। वहीं रतनी प्रखंड के अन्य जगहों पर सोमवार से ही हड़ताल के कारण स्कूलों में ताले लटके है।