
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोनावायरस से जूझ रही है। ऐसे समय में एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जिससे बाकी बीमारियों समेत कोरोना भी आपसे दूर ही रहे। आस-पास कचरे के सड़ने से घातक बीमारियां हो सकती हैं। सिर्फ आपका ही स्वास्थ्य नहीं, बल्कि कूड़ा हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। आइए, इस पर्यावरण दिवस पर जानते हैं कि कैसे छोटे-छोटे उपायों से हम कचरे को ठिकाने लगाकर खुद को और पर्यावरण को भी स्वस्थ रख सकते हैं।