नई दिल्ली: ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जूनियर क्लर्क, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, टाइपिस्ट कम स्क्राइब असिस्टेंट और रिसेप्शनिस्ट के 54 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए 8 जून, 2020 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
वैकेंसी
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 36 पद
जूनियर क्लर्स: 02 पद
जूनियर क्लर्स इन डिस्ट्रिक्ट मेडिटेशन: 12 पद
टाइपिस्ट कम स्क्राइब असिस्टेंट:03 पद
रिसेप्शनिस्ट: 01 पद
आयु-सीमा
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क के न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं जूनियर क्लर्क इन डिस्ट्रिक्ट मेडिटेशन, टाइपिस्ट कम स्क्राइब असिस्टेंट और रिसेप्शनिस्ट के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तय की गई हैं. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स के लिए ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट का प्रावधान किया गया है.
योग्यता
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क के लिए 12वीं पास होने के साथ कंप्यूटर का नॉलेज जरूरी है. वहीं जूनियर क्लर्क इन डिस्ट्रिक्ट मेडिटेशन के लिए ग्रेजुएशन, टाइपिस्ट कम स्क्राइब असिस्टेंट के लिए 12वीं के साथ टाइपिंग स्पीड और रिसेप्शनिस्ट के लिए हॉस्पिटैलिटी ऐंड होटल मैनेजमेंट में डिग्री या फिर डिप्लोमा होना जरूरी है. क्वॉलिफिकेशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशंस को जरूर देख लें.
सिलेक्शन प्रॉसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटेन एग्जाम, बेसिक कंप्यूटर स्किल टेस्ट, सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा.
आवेदन की प्रकिया
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को www.ossc.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. यहां कैंडिडेट्स को पहले रजिस्टर, फिर लॉगइन करना होगा. इसके बाद सावधानीपूर्वक दिशा-निर्देशों को पढ़ते हुए फॉर्म भरकर सबमिट कर दें. अधिक जानकारी के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर विजिट करें.
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जून, 2020
वेबसाइट: www.ossc.gov.in