& K बैंक भर्ती 2020: जम्मू और कश्मीर बैंक (J & K बैंक), एक अर्ध-सरकारी बैंक, ने बैंकिंग एसोसिएट और प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. कुल 1850 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें से 1500 रिक्तियां बैंकिंग एसोसिएट पदों और 350 पीओ पदों के लिए हैं.
J & K बैंक में निकली जॉब्स के लिए 20 जून 2020 से अधिकारिक वेबसाइट jkbank.com पर ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बाद में घोषित की जाएगी. इसके बाद, उम्मीदवार नीचे J & K बैंक बैंकिंग एसोसिएट और पीओ भर्ती विवरण की जांच कर सकते हैं.
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जिन उम्मीदवारों ने 06 अक्टूबर 2018 की अधिसूचना के लिए पहले से ही आवेदन किया है, अगर उनकी पात्रता मानदंड में कोई बदलाव नही हुआ है तो उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी.
J & K बैंक महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा शुरू होने की तिथि - 20 जून 2020
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - बाद में घोषित किया जायेगा.
J & K बैंक रिक्ति विवरण:
बैंकिंग एसोसिएट - 1500 पद
प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) - 350 पद
J & K बैंक बैंकिंग एसोसिएट और पीओ पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
बैंकिंग एसोसिएट - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता होना चाहिए.
प्रोबेशनरी ऑफिसर(पीओ) - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता होना चाहिए.
बैंकिंग एसोसिएट और पीओ पदों के लिए आयु सीमा
बैंकिंग एसोसिएट - 20 से 30 वर्ष
प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) - 20 से 32 वर्ष
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
इसे भी पढ़ें-
NHM, कोल्हापुर भर्ती 2020: 22 मेडिकल ऑफिसर एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
CIMFR भर्ती 2020: 23 टेक्निकल असिस्टेंट पदों की वेकेंसी के लिए cimfr.nic.in पर करें आवेदन
J & K बैंक बैंकिंग एसोसिएट और पीओ जॉब्स 2020 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जून 2020 से ऑनलाइन मोड से जम्मू कश्मीर बैंक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.