नई दिल्ली. NIEPID Recruitment 2020: नेशनल इंस्टीटयूट फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज (दिव्यांगजन) में कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. जो उम्मीदवार NIEPID में सरकारी नौकरी का लाभ लेना चाहते हैं, वे इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 जून, 2020 है. आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार http://niepid.nic.in/emp012020/NIEPID.pdf पर जाकर विस्तृत जानकारी पा सकते हैं.

 

पदों का विवरण (Details of Post)

जूनियर स्पेशल एजुकेशन टीचर, प्रिंसिपल, जूनियर अकाउंटेंट समेत कई अन्य पद हैं.

 

पदों की संख्या (Number of Post)

कुल 11 पद

 

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि - 27 अप्रैल, 2020

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 15 जून, 2020

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28, 30, 35 और 45 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक तक पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. आवेदक इनके अतिरिक्त अन्य डिग्री/डिप्लोमा के लिए आगे की स्लाइड में दी गई आधिकारिक अधिसूचना देखें.

ऐसे करें आवेदन (How to Apply)

इच्छुक उम्मीदवार एनआईईपीआईडी की आधिकारिक वेबसाइट http://niepid.nic.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदन करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट जरूर रख लें. उम्मीदवार अब 15 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.