Famous Quotes | Keep Inspiring Me

दया सबसे बड़ा धर्म है।
- महाभारत

दया दोतरफी कृपा है। इसकी कृपा दाता पर भी होती है और पात्र पर भी। 
-शेक्सपियर

जहां दया तहं धर्म है, जहां लोभ तहं पाप।
जहां क्रोध तहं काल है, जहां क्षमा आप॥ - कबीरदास

दया धर्म का मूल है, पाप मूल अभिमान।
तुलसी दया न छांड़िए, जब लग घट में प्राण॥ - गोस्वामी तुलसीदास

दया मनुष्य का स्वाभाविक गुण है।
-प्रेमचंद

दया के छोटे-छोटे से कार्य, प्रेम के जरा-जरा से शब्द हमारी पृथ्वी को स्वर्गोपम बना देते हैं।
-जूलिया कार्नी

मुझे दया के लिए भेजा है, शाप देने के लिए नहीं।
- हजरत मोहम्मद

जो असहायों पर दया नहीं करता, उसे शक्तिशालियों के अत्याचार सहने पड़ते हैं।
-शेख सादी

न्याय करना ईश्वर का काम है, आदमी का काम तो दया करना है।
-फ्रांसिस

हम सभी ईश्वर से दया की प्रार्थना करते हैं और वही प्रार्थना हमें दया करना भी सिखाती है। -शेक्सपियर

जो सचमुच दयालु है, वही सचमुच बुद्धिमान है, और जो दूसरों से प्रेम नहीं करता उस पर ईश्वर की कृपा नहीं होती।
-होम

दयालुता दयालुता को जन्म देती है।
-सोफोक्लीज

दयालुता हमें ईश्वर तुल्य बनती है।
-क्लाडियन

दयालु चेहरा सदैव सुंदर होता है।
-बेली