कोरोना के बाद छोटे कारोबारी अब ऑनलाइन की तरफ रुख कर रहे हैं । अप्रैल और मई के महीने में वेबसाइट होस्टिंग की मांग 20 फीसदी तक बढ़ोतरी देखने को मिली है। लॉकडाउन के बाद शॉपिंग का ट्रेंड तेजी से बदला है। व्यापारी अपने कारोबार की ऑनलाइन प्रेजेंस बढ़ा रहे हैं। वेबसाइट होस्टिंग की डिमांड में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल-मई में ऑनलाइन कारोबार की मांग 20 फीसदी तक बढ़ी है। उपभोक्ता कॉन्टेक्ट लेस शॉपिंग पसंद कर रहे हैं।
Morgan Stanley की एक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 तक 48 करोड़ लोग ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। ये संख्या 19 करोड़ से बढ़कर 48 करोड़ होने का अनुमान है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 तक भारत में 20000 करोड़ डॉलर का ई-कॉमर्स कारोबार होगा।
CashKaro की सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में 2-3 महीने में 80 फीसदी उपभोक्ता ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। जबकि GlobalData की सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 तक भारत में ई-कॉमर्स कारोबार 7 ट्रिलियन रुपये का होगा।