फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम (Instagram) ने हालही में अपने नियम में एक बड़ा बदलाव किया है. इंस्टाग्राम यूजर्स को थर्ड पार्टी की वेबसाइटों या प्लेटफार्म्स पर अन्य इंस्टाग्राम यूजर्स की एम्बेडेड तस्वीरों का इस्तेमाल करने के लिए परमिशन की जरूरत होगी. आर्स टेक्नीका की एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक का फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम यूजर्स को अन्य वेबसाइटों पर एम्बेडेड इमेज को डिस्प्ले करने के लिए कॉपीराइट लाइसेंस प्रदान नहीं करेगा.

इंस्टाग्राम यूजर किसी अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट को किसी अन्य वेबसाइट पर एम्बेड करना चाहता है, तो उसे कॉपीराइट लाइसेंस के लिए यूजर से परमिशन लेनी होगी. फेसबुक कंपनी के प्रवक्ता ने अनुसार “जबकि हमारी शर्तें हमें सब-लाइसेंस प्रदान करने की अनुमति देती हैं, लेकिन हम अपने एम्बेड्स एपीआई के लिए ग्रांट नहीं देते हैं.” 

Instagram के जरिए जल्‍द ही आपको अपने पसंदीदा भोजन को ऑर्डर करने का भी मौका मिलेगा. फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम (Instagram) ने कोरोनावायरस संकट (Coronavirus mahamari) के दौरान भारत में छोटे व्यवसायों का समर्थन करने के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है.

फोटो-मैसेजिंग ऐप ने भारत में फूड ऑर्डर स्टिकर के रोलआउट की भी घोषणा की, जो food industry के व्यवसायों को अपने ग्राहकों के संपर्क में रहने में मदद करेगा और ग्राहकों को अपने पसंदीदा व्यवसायों को भी समर्थन करने की अनुमति देगा.इंटाग्राम स्टोरेज पर रेस्‍त्रां अपने फूड ऑर्डर स्टिकर शेयर कर सकते हैं, जिससे ग्राहक एक ही टैब में जोमैटो और स्विगी से ऑर्डर करने के लिए सीधे वेबसाइट के लिंक पर पहुंच जाएंगे.