दिवाली के वक़्त अक्सर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक और अप्लायंस पर ऑफ़र्स और डिस्काउंट्स दिए जाते हैं पर इस साल ऑफर्स तो दूर, शायद उन्हें ख़रीदने के लिए आपको ज़्यादा खर्च करना पड़ सकता हैं । ऐसा क्यों आइए जानते है।
आपके इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे TV, फ़्रिज, AC, फ़ोन इत्यादि के दाम आने वाले दोनो में बढ़ सकते हैं। भारत की इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री चीन, मलेसिया और ताइवान जैसे देशों पर 80% तक निर्भर हैं। इस वजह से इंपोर्ट प्रभावित हुई हैं तो वही रुपए में आयी गिरावट ने इंपोर्ट महंगा भी कर दिया हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं की इंडस्ट्री इस बढ़ी हुई लागत का बोझ कस्टमर पर डालेगी।
देशभर में लॉकडाउन की वजह से इंडस्ट्री की सेल्स को बुरी तरह से नुक़सान पहुँचा हैं। आम तौर पर मार्च से जून महीने के दौरान AC, रेफ़्रिजरेटर, कूलर इत्यादि की डिमांड सबसे ज़्यादा रहती हैं पर इस साल ऐसा नहीं हो पाया।
लॉकडाउन के दौरान सुस्त डिमांड होने की वजह से मैन्युफ़ैक्चरर्स ने अब तक दाम नहीं बढ़ाए हैं पर रॉ मटीरीयल, इन्वंटॉरी और लॉजिस्टिक्स की लागत के बढ़ते खर्च का असर आने वाले कुछ महीनो में क़ीमतों पर दिखना शुरू हो जाएगा।