दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों के विभागों में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। जहां 10वीं, 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर्स भी आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार काफी समय से सरकारी भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर हो सकता है। लॉकडाउन के बाद, अब देश धीरे-धीरे UNLOCK की ओर बढ़ रहा है।
लोग कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए जरूरी नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं। ऐसे में कई विभागों ने भी खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां हम सरकारी भर्तियों से जुड़ी जानकारी जैसे- किस विभाग में कितनी रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, पात्रता-आयु सीमा की शर्तें, आवेदन की अंतिम तिथि, आवेदन कैसे करें और वेतन आदि के बारे में अपडेट दे रहे हैं। गवर्नमेंट जॉब्स की ताजा जानकारी के लिए हमारे अपडेट्स फॉलो करते रहें।
ओडिशा लोक सेवा आयोग (PPSC) में नौकरी पाने का शानदार मौका। आयोग ने विभिन्न विभागों में लेक्चरर्स के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारर 30 जून 2020 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रेजुएशन की डिग्री और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।