Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020, RRB NTPC, CTET, UPTET, SSC CGL, CHSL Exam Date 2020: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। देशभर के कई विभागों में 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा होल्डर, पोस्ट ग्रेजुएट और मास्टर्स चुके उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकली हुई हैं। कोरोनावायरस COVID-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण कई भर्तियों की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी मनपसंद नौकरी पाने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां हम बताएंगे कि किस राज्य के विभागों में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं, पोस्ट, कुल खाली पद, आवेदन की अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता-पात्रता की डिटेल और सैलरी की जानकारी। सरकारी भर्तियों की ताजा जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Jansatta.com/Job पर भी नजर बनाए रखें।

 

RRB NTPC Admit Card 2020 LIVE Updates: Check Here अगर आप बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। जम्मू और कश्मीर बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और बैंकिंग सहयोगियों की कुल 1850 रिक्तियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। PO के लिए कुल 350 रिक्तियां हैं और बैंकिंग एसोसिएट्स पोस्ट के लिए 1500 रिक्तियां हैं। जम्मू कश्मीर का केवल अधिवास- UT पदों के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2020 से शुरू होंगे। हालांकि अभी तक आवेदन की अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की गई है।