2 घंटे पहले

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 प्रवासी मज़दूरों की मौत हो गई है.
दक्षिण-मध्य रेलवे के चीफ़ पीआरओ ने बीबीसी से इस बात की पुष्टि की है कि अब तक 16 मज़दूरों की मौक़े पर मौत हुई है और पाँच लोगों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है. उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि सभी मज़दूर पटरी पर सो रहे थे.
यह हादसा शुक्रवार सुबह 5:30 बजे हुआ है.
औरंगाबाद के एसपी मोक्षदा पाटिल ने बीबीसी मराठी के निरंजन छानवाल को बताया कि सभी मज़दूर औरंगाबाद के पास जालना की एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे. ये लोग भुसावल की तरफ़ जा रहे थे. उन्हें बताया गया था कि यहां से ट्रेन मिल जाएगी.