आपके EMI का बोझ होगा कम

नई दिल्ली: शुक्रवार की शानदार सुबह आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपको लॉकडाउन के बीच फिर राहत दे रहा है. बैंक ने अपने मौजूदा ब्याज दरों में फिर से कमी करने का फैसला किया है. नई दरें 10 मई से लागू होंगी.
ब्याज दरों में इतनी फीसदी हुई कटौती
State Bank of India ने ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की है. इस कटौती के बाद ब्याज दरें 7.40 फीसदी से घटकर 7.25 फीसदी पर आ गई है. हमारे सहयोगी ज़ीबिज़डॉटकॉम के अनुसार नई दरें 10 मई से लागू होंगी. SBI ने लगातार 12वीं बार MCLR में कटौती की है. वहीं, वित्त वर्ष 2020-21 में लगातार दूसरी कटौती है. बता दें कि इससे पहले अप्रैल में SBI ने ब्याज दरों में 0.35 फीसदी की कटौती की थी.
EMI का बोझ होगा कम
SBI द्वारा ब्याज दरें घटाने का सीधा फायदा आपके मासिक किस्तों पर पड़ेगा. SBI ने होम-ऑटो-पर्सनल लोन को लेकर यह बड़ा फैसला किया है. इस फैसले से MCLR पर आधारित लोन पर EMI घट जाएगी. बता दें, RBI ने कोरोना वायरस के बीच अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में 75 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की थी. SBI की इस कटौती के बाद होम लोन अकाउंट (linked to MCLR) की EMI कम हो जाएगी. 30 साल के लिए 25 लाख रुपए के लोन पर हर महीने करीब 255 रुपए बचेंगे.