Punjab an Indian Air Force Fighter Aircraft Has Crashed in Hoshiarpur: Pilot Ejects Safely भारतीय वा- India TV

नई दिल्ली। पंजाब के नवांशहर में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकु विमान तकनीकी गड़बड़ी के कारण क्रैश हो गया। हालांकि, हादसे में पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि रोजाना प्रैक्टिस के तहत मिग-29 ने सुबह 10.30 बजे जालंधर के आदमपुर एयरबेस स्टेशन से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ देर बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। विमान का पायलट पैराशूट के जरिये कूद गए और पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि मिग-29 ने सुबह 10.30 बजे जालंधर के आदमपुर एयरबेस स्टेशन से उड़ान भरी थी। विमान के क्रैश होने से खेतों में आग लग गई। अभी मौके पर वायुसेना, पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। हादसा का सही कारण क्या रहा, इसके बारे में विशेषज्ञ टीम के पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा।  बता दें कि भारतीय वायुसेना में  मिग 29 'फ्लाइंग कॉफिन' के नाम से बदनाम है।

भारतीय वायुसेना का कहना है कि मिग-29 विमान प्रशिक्षण मिशन पर था, विमान में तकनीकि खराबी आई थी। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया है। वह विमान को नियंत्रित करने में असमर्थ था। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।