Exam Corner
"न्याय और नीति लक्ष्मी के खिलौने हैं, वह जैसे चाहती है नचाती है।" ~ मुंशी प्रेमचंद
"युवावस्था आवेशमय होती है, वह क्रोध से आग हो जाती है तो करुणा से पानी भी।" ~ मुंशी प्रेमचंद
"अपनी भूल अपने ही हाथों से सुधर जाए तो यह उससे कहीं अच्छा है कि कोई दूसरा उसे सुधारे।" ~ मुंशी प्रेमचंद
"देश का उद्धार विलासियों द्वारा नहीं हो सकता। उसके लिए सच्चा त्यागी होना आवश्यक है।" ~ मुंशी प्रेमचंद
"मासिक वेतन पूरनमासी का चाँद है जो एक दिन दिखाई देता है और घटते घटते लुप्त हो जाता है।" ~ मुंशी प्रेमचंद
"क्रोध में मनुष्य अपने मन की बात नहीं कहता, वह केवल दूसरों का दिल दुखाना चाहता है।" ~ मुंशी प्रेमचंद
"अनुराग, यौवन, रूप या धन से उत्पन्न नहीं होता। अनुराग, अनुराग से उत्पन्न होता है।" ~ मुंशी प्रेमचंद
"दुखियारों को हमदर्दी के आँसू भी कम प्यारे नहीं होते।" ~ मुंशी प्रेमचंद
"विजयी व्यक्ति स्वभाव से, बहिर्मुखी होता है। पराजय व्यक्ति को अन्तर्मुखी बनाती है।" ~ मुंशी प्रेमचंद
- Hits: 37
- डॉ. भीम राव अम्बेडकर के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार व कथन!
- इंदिरा गाँधी के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार!
- अटल बिहारी वाजपेयी के 150+ अनमोल विचार!
- शहीद भगत सिंह के अनमोल विचार
- राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के अनमोल विचार !!
- बेंजामिन फ्रैंकलिन के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार व् कथन
- अल्बर्ट आइंस्टाईन के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार और कथन
- विंस्टन चर्चिल के अनमोल विचार और कथन!