वातावरण मे गैसों के होने की वजह से पृथ्वी पर जीवन संभव हो सकता है। पौधो और वृक्षो को कार्बनडाई आक्साइड से जीवन मिलता है और वृक्ष मनुष्य को जीवन प्रदान करते है। इस तरह से दोनों एक दूसरे पर निर्भर है। सूर्य के प्रकाश की उपस्थिती मे पौधे अपनी पत्तियों के माध्यम से वातावरण से कार्बनडाई आक्साइड ग्रहण करते है। पौधे अपनी जड़ के द्वारा मृदा से सोखे गए पानी को कार्बनडाई आक्साइड से मिलाते है और अपना भोजन बनाते है।
- Details
- Parent Category: Magazine
वाशिंगटन स्थित विश्व संसाधन संस्थान (WRI) द्वारा 20 मई 2015 को वर्ष 2015 का प्रथम पर्यावरण लोकतन्त्र सूचकांक जारी किया | सूचकांक में मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर 70 देशों में पर्यावरण लोकतंत्र का मूल्यांकन किया गया है | सूचकांक मूल्यांकन करता है कि क्या सरकारें पर्यावरण निर्णय लेने में पारदर्शिता, जवाबदेही, और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कानूनों का पालन कर रहे हैं । पहले पर्यावरण लोकतंत्र सूचकांक में 70 देशों की सूची में भारत को 24 वां स्थान मिला है |
- Details
- Parent Category: Magazine
Read more: भारत और जलवायु परिवर्तन -पर्यावरण लोकतंत्र सूचकांक 2015
लीमा, पेरू में 1 दिसबंर 2014 से 14 दिसबंर 2014 तक आयोजित पक्षकार सम्मेलन (सीओपी) के 20वें सत्र और क्योटो प्रोटोकॉल (सीएमपी) के दलों के रूप में सेवारत दलों के 10वें सत्र के समापन अवसर पर लीमा समझौता जारी किया गया था। लीमा जलवायु सम्मेलन में भाग लेने वाले सदस्य देशों में पहली बार इस बात पर सहमति बनी कि प्रत्येक बड़े और छोटे, विकसित तथा विकासशील राष्ट्रों को वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती करने के उद्देश्य के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा।
- Details
- Parent Category: Magazine
Read more: भारत और जलवायु परिवर्तन-जलवायु कार्रवाई पर लीमा आह्वान