Knowledge Center
Online Educational Community Portal
  • Knowledge Center
  • Current Affairs
    • News Corner ( Hindi )
    • News Corner ( English )
    • Current Affairs ( English)
  • Student Corner
    • Exam Corner
    • Study Material
    • NCERT Solutions for Class 10 Social Science
    • NCERT Solutions For Class 9 English
    • Class 12 Biology
    • NCERT Solutions for Class 11 Biology
    • NCERT Solutions For Class 7 Social Science
    • NCERT Solutions For Class 6 English
    • NCERT Solutions For Class 8 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 9 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 11 English
    • NCERT Solutions for Class 10 Hindi
    • Class 10 Social Science
    • Class 10 Mathematics
    • ncert math 10
    • NCert english 10
    • Poem ( english )
    • NCERT Exemplar Solution for CBSE Class 10 Science
    • Story (english)
    • Story(hindi)
    • Class 12 English
    • Class 12 Physics
    • Class 7 English
    • Class 8 Science
    • Class 7 Hindi
    • Class 8 Hindi
    • Class 7 Science
    • Hindi Booster
    • Class 10 . biology
    • Class 6 Science
  • Biography (hindi)
  • Biography (english)
    • Krishi Gyaan
  • Factfiles
  • Shakhi Saheli
  • God is Light
  • Join Now
? Start your learning journey with Knowledge Center ? Download App ? Free Account ? Premium learning • Tech services • Personalized support

Search

Login

Forgot Login?
Sign up

Participate Now - Win Huge

  • Poem Writing Competition
  • Story Writing Competition
  • Essay Writing Competition

Quick Access

? Current Affairs ? Student Corner ? NCERT Notes ? Exam Updates

Our Impact

5K+ Students
1K+ Articles
200+ Topics

Biography (hindi)

अशफाकुल्ला खान जीवनी - Biography of Ashfaqulla Khan in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। उन्होंने काकोरी काण्ड में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। ब्रिटिश शासन ने उनके ऊपर अभियोग चलाया और १९ दिसम्बर सन् १९२७ को उन्हें फैजाबाद जेल में फाँसी पर लटका कर मार दिया गया। राम प्रसाद बिस्मिल की भाँति अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ भी उर्दू भाषा के बेहतरीन शायर थे।

        उनका उर्दू तखल्लुस, जिसे हिन्दी में उपनाम कहते हैं, हसरत था। उर्दू के अतिरिक्त वे हिन्दी व अँग्रेजी में लेख एवं कवितायें भी लिखा करते थे। उनका पूरा नाम अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ वारसी हसरत था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सम्पूर्ण इतिहास में बिस्मिल और अशफ़ाक़ की भूमिका निर्विवाद रूप से हिन्दू-मुस्लिम एकता का अनुपम आख्यान है।

        अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म उत्तर प्रदेश के शहीदगढ शाहजहाँपुर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित कदनखैल जलालनगर मुहल्ले में २२ अक्टूबर १९०० को हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्मद शफीक उल्ला ख़ाँ था। उनकी माँ मजहूरुन्निशाँ बेगम बला की खूबसूरत खबातीनों (स्त्रियों) में गिनी जाती थीं। अशफ़ाक़ ने स्वयं अपनी डायरी में लिखा है कि जहाँ एक ओर उनके बाप-दादों के खानदान में एक भी ग्रेजुएट होने तक की तालीम न पा सका वहीं दूसरी ओर उनकी ननिहाल में सभी लोग उच्च शिक्षित थे।

        उनमें से कई तो डिप्टी कलेक्टर व एस. जे. एम. (सब जुडीशियल मैजिस्ट्रेट) के ओहदों पर मुलाजिम भी रह चुके थे। १८५७ के गदर में उन लोगों (उनके ननिहाल वालों) ने जब हिन्दुस्तान का साथ नहीं दिया तो जनता ने गुस्से में आकर उनकी आलीशान कोठी को आग के हवाले कर दिया था। वह कोठी आज भी पूरे शहर में जली कोठी के नाम से मशहूर है। बहरहाल अशफ़ाक़ ने अपनी कुरबानी देकर ननिहाल वालों के नाम पर लगे उस बदनुमा दाग को हमेशा - हमेशा के लिये धो डाला।

        बचपन से इन्हें खेलने, तैरने, घुड़सवारी और बन्दुक चलने में बहुत मजा आता था. इनका कद काठी मजबूत और बहुत सुन्दर था.बचपन से ही इनके मन देश के प्रति अनुराग था. देश की भलाई के लिये चल रहे आंदोलनों की कक्षा में वे बहुत रूचि से पढाई करते थे. धीरे धीरे उनमें क्रांतिकारी के भाव पैदा हुए. वे हर समय इस प्रयास में रहते थे कि किसी ऐसे व्यक्ति से भेंट हो जाय जो क्रांतिकारी दल का सदस्य हो. जब मैनपुरी केस के दौरान उन्हें यह पता चला कि राम प्रसाद बिस्मिल उन्हीं के शहर के हैं तो वे उनसे मिलने की कोशिश करने लगे.

        धीरे धीरे वे राम प्रसाद बिस्मिल के संपर्क में आये और बाद में उनके दल के भरोसेमंद साथी बन गए. इस तरह से वे क्रांतिकारी जीवन में आ गए. वे हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रबल समर्थक थे. उनके लिये मंदिर और मस्जिद एक समान थे. एक बार शाहजहाँपुर में हिन्दू और मुसलमान आपस में झगड़ गए और मारपीट शुरू हो गयी. उस समय अशफाक बिस्मिल के साथ आर्य समाज मन्दिर में बैठे हुए थे. कुछ मुसलमान मंदिर पर आक्रमण करने की फ़िराक में थे.

        अशफाक ने फ़ौरन पिस्तौल निकाल लिया और गरजते हुए बोले – मैं भी कट्टर मुस्लमान हूँ लेकिन इस मन्दिर की एक एक ईट मुझे प्राणों से प्यारी हैं. मेरे लिये मंदिर और मस्जिद की प्रतिष्ठा बराबर है. अगर किसी ने भी इस मंदिर की नजर उठाई तो मेरी गोली का निशाना बनेगा. अगर तुम्हें लड़ना है तो बाहर सड़क पर जाकर खूब लड़ो. यह सुनकर सभी के होश उड़ गए और किसी का साहस नहीं हुआ कि उस मंदिर पर हमला करे.

        अपने चार भाइयो में अशफाकुल्ला सबसे छोटे थे. उनके बड़े भाई रियासत उल्लाह खान पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के सहकर्मी थे. जब मणिपुर की घटना के बाद बिस्मिल को भगोड़ा घोषित किया गया तब रियासत अपने छोटे भाई अश्फाक को बिस्मिल की बहादुरी के किस्से सुनाते थे. तभी से अश्फाक को बिस्मिल से मिलने की काफी इच्छा थी, क्योकि अश्फाक भी एक कवी थे और बिस्मिल भी एक कवी ही थे. 1920 में जब बिस्मिल शाहजहाँपुर आये और जब उन्होंने स्वयं को व्यापार में वस्त कर लिया, तब अश्फाक ने बहोत सी बार उनसे मिलने की कोशिश की थी लेकिन उस समय बिस्मिल ने कोई ध्यान नही दिया था.

        1922 में जब नॉन-कोऑपरेशन (असहयोग आन्दोलन) अभियान शुरू हुआ और जब बिस्मिल ने शाहजहाँपुर में लोगो को इस अभियान के बारे में बताने के लिये मीटिंग आयोजित की तब एक पब्लिक मीटिंग में अशफाकुल्ला की मुलाकात बिस्मिल से हुई थी और उन्होंने बिस्मिल को अपने परिचय भी दिया की वे अपने सहकर्मी के छोटे भाई है. उन्होंने बिस्मिल को यह भी बताया की वे अपने उपनाम ‘वारसी’ और ‘हसरत’ से कविताये भी लिखते है.

        और बाद में कुछ समय तक साथ रहने के बाद अश्फाक और बिस्मिल भी अच्छे दोस्त बन गये. अश्फाक जब भी कुछ लिखते थे तो तुरंत बिस्मिल को जाकर दिखाते थे और बिस्मिल उनकी जांच कर के गलतियों को सुधारते भी थे. कई बाद तो बिस्मिल और अश्फाक के बीच कविताओ और शायरियो की जुगलबंदी भी होती थी, जिसे उर्दू भाषा में मुशायरा भी कहा जाता है.

राम प्रसाद बिस्मिल से दोस्ती :

        चौरी-चौरा कांड के बाद जब महात्मा गांधी ने अपना असयोग आंदोलन वापस ले लिया था, तब हजारों की संख्या में युवा खुद को धोखे का शिकार समझ रहे थे. अशफ़ाक उल्ला खां उन्हीं में से एक थे. उन्हें लगा अब जल्द से जल्द भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिलनी चाहिए. इस उद्देश्य के साथ वह शाहजहांपुर के प्रतिष्ठित और समर्पित क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के साथ जुड़ गए. आर्य समाज के एक सक्रिय सदस्य और समर्पित हिंदू राम प्रसाद बिस्मिल अन्य धर्मों के लोगों को भी बराबर सम्मान देते थे.

        वहीं दूसरी ओर एक कट्टर मुसलमान परिवार से संबंधित अशफ़ाक उल्ला खां भी ऐसे ही स्वभाव वाले थे. धर्मों में भिन्नता होने के बावजूद दोनों का मकसद सिर्फ देश को स्वराज दिलवाना ही था. यही कारण है कि जल्द ही अशफ़ाक, राम प्रसाद बिस्मिल के विश्वासपात्र बन गए. धीरे-धीरे इनकी दोस्ती भी गहरी होती गई.

काकोरी कांड :

        जब क्रांतिकारियों को यह लगने लगा कि अंग्रेजों से विनम्रता से बात करना या किसी भी प्रकार का आग्रह करना फिजूल है तो उन्होंने विस्फोटकों और गोलीबारी का प्रयोग करने की योजना बनाई. इस समय जो क्रांतिकारी विचारधारा विकसित हुई वह पुराने स्वतंत्रता सेनानियों और गांधी जी की विचारधारा से बिलकुल उलट थी. लेकिन इन सब सामग्रियों के लिए अधिकाधिक धन की आवश्यकता थी.

        इसीलिए राम प्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी सरकार के धन को लूटने का निश्चय किया. उन्होंने सहारनपुर-लखनऊ 8 डाउन पैसेंजर ट्रेन में जाने वाले धन को लूटने की योजना बनाई. 9 अगस्त, 1925 को राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफ़ाक उल्ला खां समेत आठ अन्य क्रांतिकारियों ने इस ट्रेन को लूटा.

        ब्रिटिश सरकार क्रांतिकारियों के इस बहादुरी भरे कदम से भौंचक्की रह गई थी. इसलिए इस बात को बहुत ही सीरियसली लेते हुए सरकार ने कुख्यात स्कॉटलैंड यार्ड को इसकी तफ्तीश में लगा दिया. एक महीने तक CID ने भी पूरी मेहनत से एक-एक सुबूत जुटाए और बहुत सारे क्रांतिकारियों को एक ही रात में गिरफ्तार करने में कामयाब रही. 26 सितंबर 1925 को पंडित रामप्रसाद बिस्मिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया. और सारे लोग भी शाहजहांपुर में ही पकड़े गए.

        पर अशफाक बनारस भाग निकले. जहां से वो बिहार चले गए. वहां वो एक इंजीनियरिंग कंपनी में दस महीनों तक काम करते रहे. वो गदर क्रांति के लाला हरदयाल से मिलने विदेश भी जाना चाहते थे. अपने क्रांतिकारी संघर्ष के लिए अशफाक उनकी मदद चाहते थे. इसके लिए वो दिल्ली गए जहां से उनका विदेश जाने का प्लान था. पर उनके एक अफगान दोस्त ने, जिस पर अशफाक को बहुत भरोसा था, उन्हें धोखा दे दिया. और अशफाक को गिरफ्तार कर लिया गया.

देश पर शहीद हुए इस शहीद की यह रचना :
   
• कस ली है कमर अब तो, कुछ करके दिखाएँगे, आज़ाद ही हो लेंगे, या सर ही कटा देंगे।
• हटने के नहीं पीछे, डर कर कभी जुल्मों से, तुम हाथ उठाओगे, हम पैर बढ़ा देंगे।
• बेशस्त्र नहीं है हम, बल है हमें चरखे का, चरखे से जमीं को हम, ता चर्ख गुँजा देंगे।
• परवा नहीं कुछ दम की, गम की नहीं, मातम की, है जान हथेली पर, एक दम में गवाँ देंगे।
• उफ़ तक भी जुबां से हम हरगिज न निकालेंगे, तलवार उठाओ तुम, हम सर को झुका देंगे।
• सीखा है नया हमने लड़ने का यह तरीका, चलवाओ गन मशीनें, हम सीना अड़ा देंगे।
• दिलवाओ हमें फाँसी, ऐलान से कहते हैं, खूं से ही हम शहीदों के, फ़ौज बना देंगे।
• मुसाफ़िर जो अंडमान के तूने बनाए ज़ालिम, आज़ाद ही होने पर, हम उनको बुला लेंगे।

विचार :

• देश भक्ति अपने साथ हर तरह की परेशानियां और दर्द लाती है, मगर जो व्यक्ति इसे चुनता है । उसके लिए ये सभी परेशानियां और दर्द, आराम और आसानी में बदल जाती है। इसलिए हम अपने लक्ष्य के प्रति इतने उत्साहित रहते है ।
• सिर्फ इस देश के प्रति प्रेम की वज़ह से इतना सब कुछ सेहता हुँ ।
• मेरा कोई सपना नही है, और अगर है तो सिर्फ एक है, और वो है की तुम मेरे बच्चो उसी के लिए संघर्षरत रहो जिसके लिए मैं खत्म हो रहा हुँ ।
• भाई और दोस्त रोयेंगे मेरे जाने के बाद मगर मैं रो रहा हुँ उनके व्यव्हार,बेवफाई और जो रूखापन है उनमें अपनी मातृभूमि के प्रति की वजह से ।
• मत रोना बच्चो,मत रोना कोई । मैं अमर हुँ ! मैं अमर हुँ !!
• “किये थे काम हमने भी जो कुछ भी हमसे बन पाये,ये बातें तब की हैं आज़ाद थे और था शबाब अपना; मगर अब तो जो कुछ भी हैं उम्मीदें बस वो तुमसे हैं,जबाँ तुम हो लबे-बाम आ चुका है आफताब अपना.”

Details
Parent Category: Magazine
Category: Biography (hindi)
Hits: 203

Read more: अशफाकुल्ला खान जीवनी - Biography of Ashfaqulla Khan in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

मलाला युसुफ़ज़ई जीवनी - Biography of Malala Yousafzai in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

मलाला को उनके सामाजिक कार्यों के लिए नोबल पुरस्कार मिला है। नोबेल पाने वाली वह पूरे विश्व की सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। मलाला का जन्म 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान के मिंगोरा शहर में एक पश्तो परिवार में हुआ था। मलाला ने जिस गांव में जन्म लिया था वहां पर लड़की के जन्म पर जश्न नहीं बनाते लेकिन इसके बावजूद उनके पिता ने मलाला के जन्म पर जश्न मनाया। माता-पिता ने बच्ची  का नाम मलाला रखा। उनकी पश्तो जाति अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा के आस पास की बसी थी और पाकिस्तान में एक लोक कथा प्रचलित है जिसमें मईवाड़ नामक प्रांत में मलालाई नाम की एक लड़की रहती थी जो एक चरवाहे की बेटी थी। उस समय उनका गांव मईवाड़ अंग्रेजों के कब्जे में था जिसे छुड़ाने के लिए अंग्रेजो के साथ गांव वालों का युद्ध हुआ। जब मलालाई को यह पता चला की युद्ध में गांव के कई नौजवान घायल हो गए तो उनकी मरहम पट्टी और पानी पिलाने के लिए वह युद्ध भूमि में चली गई। जहां उसने अपने गांव के नौजवानों को हारते हुए देखा।

जैसे ही देश का झंडा जमीन पर गिरने लगा वह उसे उठाकर जोर से नौजवानों को प्रेरित करने लगी। तभी उन पर गोली चला दी गई। वहीं पर वह शहीद हो गई। तब से इतिहास में उनका नाम मलालाई मईवाड़ के नाम से प्रसिद्ध है। काबुल के बीचोंबीच उनकी याद में एक मईवाड़ विजय स्मारक बना हुआ है। मलालाई के नाम पर मलाला के पिता ने उनका यह नाम रखा।

9 अक्टूबर 2012 की दोपहर को योसुफ़जाई उत्तरी पाकिस्तानी जिले स्वाट की स्कूल बस में चढ़ी. एक गनमैन में उनसे उनका नाम पूछा, और उनकी तरफ पिस्तौल भी दिखाई और तीन गोलिया चलाई. एक गोली योसुफ़जाई के सिर के बायीं तरफ लगी, और एक उनके कंधे पर लगी. गनमैन ने तेज़ी से उनपर हमला किया लेकिन वह पूरी तरह से अचेत हो चुकी थी और गोलिया लगने के कारण उनकी हालत और भी ख़राब हो गयी थी. लेकिन जब उन्हें जल्दी से स्वास्थलाभ के इरादे से इंग्लैंड में बिर्मिंघम के क्वीन एलिज़ाबेथ हॉस्पिटल में ले जाया गया तो उनकी हालत में थोडा सुधार आया. 12 अक्टूबर को 50 लोगो के इस्लामिक पादरियों के समूह ने पकिस्तान में जिसने मलाला को मारने की कोशिश की उसके खिलाफ फतवा जारी किया लेकिन तालिबानियों पर इसका कोई असर नही हुआ वे मलाला और उनके पिता जियाउद्दीन योसुफ़जाई को मारने की लगातार कोशिशे करते रहे. बार-बार मलाला और उनके परिवार पर होते हुए हमलो को देख योसुफ़जाई के परिवार को राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिला. डच वेल्ले ने जनवरी 2013 में यह लिखा की योसुफ़जाई “विश्व की सबसे प्रसिद्धि कम उम्र की महिला है”, योसुफ़जाई को सम्मानित करते हुए यूनाइटेड नेशन के विशेष दूतो ने ग्लोबल एजुकेशन के लिए UN याचिका को योसुफ़जाई का नाम दिया. जिसमे यह संबोधित किया गया था की 2015 के अंत तक उनके स्थानिक गाव के हर बच्चे को पढने के लिये स्कूल भेजा जायेगा. इससे पकिस्तान में सभी को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार भी मिला.

हत्या का प्रयास

पाकिस्तान की ‘न्यू नेशनल पीस प्राइज’ हासिल करने वाली 14 वर्षीय मलाला यूसुफजई ने तालिबान के फरमान के बावजूद लड़कियों को शिक्षित करने का अभियान चला रखा है। तालिबान आतंकी इसी बात से नाराज होकर उसे अपनी हिट लिस्‍ट में ले चुके थे। संगठन के प्रवक्ता के अनुसार,‘यह महिला पश्चिमी देशों के हितों के लिए काम कर रही हैं। इन्‍होंने स्वात इलाके में धर्मनिरपेक्ष सरकार का समर्थन किया था। इसी वजह से यह हमारी हिट लिस्ट में हैं। अक्टूबर 2012 में, स्‍कूल से लौटते वक्‍त उस पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गई। इस हमले की जिम्‍मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली। बाद में इलाज के लिए उन्हें ब्रिटेन ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद उन्हें बचा लिया गया।

पुरस्कार-

पाकिस्तान का राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार - 2011

अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार के लिए नामाँकन (2011)

अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार (2013)

साख़ारफ़ (सखारोव) पुरस्कार (2013)

मैक्सिको का समानता पुरस्कार (2013)

संयुक्त राष्ट्र का 2013 मानवाधिकार सम्मान (ह्यूमन राइट अवॉर्ड)

संयुक्त राष्ट्र ने मलाला यूसुफजई को 2013 का मानवाधिकार सम्मान (ह्यूमन राइट अवॉर्ड) देने की घोषणा की।

नोबेल पुरस्कार

बच्चों और युवाओं के दमन के ख़िलाफ़ और सभी को शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले भारतीय समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। १० दिसंबर २०१४ को नाॅर्वे मे आयोजित एक कार्यक्रम मे यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार प्रदान करते ही सभागृह में उपस्थित सभी ने खड़े होते ही तालियों की गुंज की। १७ वर्ष की आयु में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली मलाला दुनिया की सबसे कम उम्र वाली नोबेल विजेती बन गयी।

अनमोल विचार –

  • “एक किताब, एक कलम, एक बच्चा, और एक शिक्षक दुनिया बदल सकते हैं।”
  • “जब पूरी दुनिया खामोश हो तब एक आवाज़ भी ताक़तवर बन जाती है।”
  • मैं उस लड़की के रूप में याद किया जाना नहीं चाहती जिसे गोली मार दी गयी थी। मैं उस लड़की के रूप में याद किया जाना चाहती हूँ जिसने खड़े हो कर सामना किया।”
  • “लोग कौन सी भाषा बोलते हैं, त्वचा का रंग, या धर्म को लेकर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।”
  • “मैं बस एक चीज चाहती हूँ- शिक्षा, और मैं किसी से नहीं डरती।”
  • “मैं चरमपंथियों के बेटे-बेटियों के लिए शिक्षा चाहती हूँ, खासतौर से तालिबानियों के।”
  • “मैं कहती हूँ कि मैं डर से शक्तिशाली हूँ।”
  • “अपनी बेटियों का सम्मान करिए। वे सम्माननीय हैं।”
  • “कुछ लोग और लोगों से कुछ करने के लिए कहते हैं। मेरा मानना है कि, मैं किसी और का इंतज़ार क्यों करूँ? क्यों न मैं एक कदम उठाऊं और आगे बढ़ जाऊं।”
  • मैं अपना चेहरा नहीं ढकती क्योंकि मैं अपनी पहचान दिखाना चाहती हूँ।”
  • “मैं शांति में यकीन करती हूँ। मैं दया में यकीन करती हूँ।
  • “अगर आप किसी व्यक्ति को मारते हैं तो ये दिखता है कि आप उससे डरे हुए हैं।”
  • “जिस दिन मुझे गोली मारी गयी, और उसके अगले दिन, लोगों ने ‘मैं मलाला हूँ’ के बैनर उठाये। उन्होंने ये नहीं कहा कि ‘मैं तालिबान हूँ’।”

 

Details
Parent Category: Magazine
Category: Biography (hindi)
Hits: 165

Read more: मलाला युसुफ़ज़ई जीवनी - Biography of Malala Yousafzai in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

नीरजा भनोट जीवनी - Biography of Neerja Bhanot in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

नीरजा भनोट अशोक चक्र से सम्मानित मुंबई के पैन ऍम एयरलाइन्स की परिचारिका थी. 5 सितम्बर 1986 को हाईजैक हुए पैन ऍम फ्लाइट 73 में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए वह आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गयी थी. उनकी इस बहादुरी के लिये उन्हें भारत सरकार ने शांति काल के अपने सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया.

नीरजा भनोट / Neerja Bhanot का जन्म भारत के चंडीगढ़ में हुआ, वह रमा भनोट और हरीश भनोट की बेटी थी, हरीश भनोट द हिंदुस्तान टाइम्स मुबई में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत थे. और नीरजा की प्रारंभिक शिक्षा अपने गृहनगर चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई.

नीरजा का विवाह वर्ष 1985 में संपन्न हुआ और वह पति के साथ खाड़ी देश को चली गयी लेकिन कुछ दिनों बाद दहेज़ के दबाव को लेकर इस रिश्ते में खटास आयी और विवाह के दो महीने बाद ही नीरजा वापस मुंबई आ गयी. लेकिन उनके ससुराल वाले दहेज़ का कुछ दबाब डाल रहे थे,इस कारण उनकी शादी कुछ ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी.और उन दोनों में तलाक हो गया. तलाक हो जाने के बाद उसने नोकरी के लिए आवेदन किया और 1985 में ही उसने एक नौकरी ज्वाइन कर ली उसने विमान में विमान परिचारिका की नौकरी की,उसके बाद उसका काम काफी अच्छे से चल रहा था और वहां की सीनियर थी सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन 1986 में एक ऐसी घटना घटी कि जो आज भी हर इंसान को याद रहती है 1985 में पाकिस्तान के लाहौर में फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ा हुआ था तभी आतंकवादियों ने उस विमान को हाईजेक कर लिया था.

मुंबई आने के बाद उन्होंने पैन ऍम 73 में विमान परिचारिका की नौकरी के लिये आवेदन किया और चुने जाने के बाद मियामी में ट्रेनिंग के बाद वापिस लौटी. और अपनी नोकरी पुरे ईमानदारी के साथ करने लगी.

विमान अपहरण घटनाक्रम

मुम्बई से न्यूयॉर्क के लिये रवाना पैन ऍम-73 को कराची में चार आतंकवादियों ने अपहृत कर लिया और सारे यात्रियों को बंधक बना लिया। नीरजा उस विमान में सीनियर पर्सर के रूप में नियुक्त थीं और उन्हीं की तत्काल सूचना पर चालक दल के तीन सदस्य विमान के कॉकपिट से तुरंत सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गये। पीछे रह गयी सबसे वरिष्ठ विमानकर्मी के रूप में यात्रियों की जिम्मेवारी नीरजा के ऊपर थी और जब १७ घंटों के बाद आतंकवादियों ने यात्रियों की हत्या शुरू कर दी और विमान में विस्फोटक लगाने शुरू किये तो नीरजा विमान का इमरजेंसी दरवाजा खोलने में कामयाब हुईं और यात्रियों को सुरक्षित निकलने का रास्ता मुहैय्या कराया।

वे चाहतीं तो दरवाजा खोलते ही खुद पहले कूदकर निकल सकती थीं किन्तु उन्होंने ऐसा न करके पहले यात्रियों को निकलने का प्रयास किया। इसी प्रयास में तीन बच्चों को निकालते हुए जब एक आतंकवादी ने बच्चों पर गोली चलानी चाही नीरजा के बीच में आकार मुकाबला करते वक्त उस आतंकवादी की गोलियों की बौछार से नीरजा की मृत्यु हुई। नीरजा के इस वीरतापूर्ण आत्मोत्सर्ग ने उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हीरोइन ऑफ हाईजैक के रूप में मशहूरियत दिलाई।अगर निरजा चाहती तो सब से आगे निकल कर अपनी जान बचा सकती थी लेकिन निरजा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया क्योंकि वह अपने सभी यात्रियों की जान बचाना चाहती थी,आखरी में जब निरजा उस प्लेन से बाहर निकल रही थी तो उसने देखा कि 3 बच्चे उस प्लेन में फस चुके हैं उन को ले जाने वाला उन को बाहर निकालने वाला कोई भी नहीं है इसलिए उसने उन तीनों बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन बहार निकालते समय ही उन सभी आतंकवादियों ने उस लड़की को मार डाला और बेचारी वह मिर्जा मारी गई वो 3 बच्चे तो किसी तरह बच गए थे,लेकिन बिचारी निरजा मारी जा चुकी थी एक ऐसी बच्ची आज मारी जा चुकी थी जिसने 376 लोगों की जान बचाई.

सम्मान

नीरजा भनोट के बलिदान के बाद भारत सरकार ने उनको सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'अशोक चक्र' प्रदान किया तो वहीं पाकिस्तान की सरकार ने भी नीरजा को 'तमगा-ए-इन्सानियत' प्रदान किया। नीरजा वास्तव में स्वतंत्र भारत की महानतम विरांगना थीं। सन 2004 में नीरजा भनोट के सम्मान में डाक टिकट भी जारी हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीरजा का नाम 'हीरोइन ऑफ हाईजैक' के तौर पर मशहूर है। वर्ष 2005 में अमेरिका ने उन्हें 'जस्टिस फॉर क्राइम अवार्ड' दिया।

स्मृति शेष

नीरजा की समृति में मुम्बई के घाटकोपर इलाके में एक चौराहे का नामकरण किया गया है, जिसका उद्घाटन 90 के दशक में हिंदी फ़िल्मों के ख्यातिप्राप्त अभिनेता अमिताभ बच्चन ने किया। इसके अलावा उनकी स्मृति में एक संस्था 'नीरजा भनोट पैन ऍम न्यास' की स्थापना भी हुई है, जो उनकी वीरता को स्मरण करते हुए महिलाओं को अदम्य साहस और वीरता हेतु पुरस्कृत करती है। उनके परिजनों द्वारा स्थापित यह संस्था प्रतिवर्ष दो पुरस्कार प्रदान करती है, जिनमें से एक विमान कर्मचारियों को वैश्विक स्तर पर प्रदान किया जाता है और दूसरा भारत में महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने और संघर्ष के लिये। प्रत्येक पुरास्कार की धनराशि 1,50,000 रुपये है और इसके साथ पुरस्कृत महिला को एक ट्रॉफी और स्मृतिपत्र दिया जाता है। महिला अत्याचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने के लिये प्रसिद्ध हुई राजस्थान की दलित महिला भंवरीबाई को भी यह पुरस्कार दिया गया था।

फ़िल्म

नीरजा के इस साहसिक कार्य और उनके बलिदान को याद रखने के लिये उन पर फ़िल्म निर्माण की घोषणा वर्ष २०१० में ही हो गयी थी परन्तु किन्हीं कारणों से यह कार्य टलता रहा। अप्रैल २०१५ में यह खबर आयी कि राम माधवानी के निर्देशन में इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इस फ़िल्म में नीरजा का किरदार अभिनेत्री सोनम कपूर अदा किया है। यह फ़िल्म 19 फ़रवरी 2016 को रिलीज हुई है। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर अतुल काशबेकर हैं।

नीरजा भनोट के पुरस्कार –

  1. अशोक चक्र, भारत
  2. फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन हेरोइस्म अवार्ड, USA
  3. जस्टिस फॉर क्राइम अवार्ड, यूनाइटेड स्टेट (कोलंबिया)
  4. विशेष बहादुरी पुरस्कार, यूनाइटेड स्टेट (जस्टिस विभाग)

5. तमगा-ए-इंसानियत, पकिस्तान

Details
Parent Category: Magazine
Category: Biography (hindi)
Hits: 168

Read more: नीरजा भनोट जीवनी - Biography of Neerja Bhanot in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

सुखदेव जीवनी - Biography of Sukhdev in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

सुखदेव  का पूरा नाम सुखदेव थापर था। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। उन्हें भगत सिंह और राजगुरु के साथ २३ मार्च १९३१ को फाँसी पर लटका दिया गया था। इनकी शहादत को आज भी सम्पूर्ण भारत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। सुखदेव भगत सिंह की तरह बचपन से ही आज़ादी का सपना पाले हुए थे। ये दोनों 'लाहौर नेशनल कॉलेज' के छात्र थे। दोनों एक ही सन में लायलपुर में पैदा हुए और एक ही साथ शहीद हो गए।

सुखदेव थापर का जन्म पंजाब के शहर लायलपुर में श्रीयुत् रामलाल थापर व श्रीमती रल्ली देवी के घर विक्रमी सम्वत १९६४ के फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष सप्तमी तदनुसार १५ मई १९०७ को अपरान्ह पौने ग्यारह बजे हुआ था। जन्म से तीन माह पूर्व ही पिता का स्वर्गवास हो जाने के कारण इनके ताऊ अचिन्तराम ने इनका पालन पोषण करने में इनकी माता को पूर्ण सहयोग किया। सुखदेव की तायी जी ने भी इन्हें अपने पुत्र की तरह पाला।

सुखदेव के जन्म स्थान के विषय में दो राय हैः कुछ लोगों का मानना हो कि इनका जन्म लुधियाना शहर के नौघर क्षेत्र में हुआ था और कुछ लोग मानते है कि इनका जन्म लालयपुर में हुआ था। किन्तु वास्तविकता में इनका जन्म लुधियाना में हुआ था। इनके पिता का नाम रामलाल तथा माता का नाम रल्ली देवी था। जब इनकी माता अपनी अगली सन्तान को जन्म देने वाली थी, उससे तीन महीने पहले ही इनके पिता की मृत्यु हो गयी। ऐसी स्थति में अपने छोटे भाई की पत्नी की सहायता करने के उद्देश्य से अचिन्तराम थापर (सुखदेव के ताऊ जी) इनके परिवार को अपने साथ लायलपुर ले आये। इस प्रकार सुखदेव का बचपन लायलपुर में बीता।

सुखदेव का पालन पोषण इनके ताया जी अचिन्तराम थापर ने किया। इनकी तायी जी भी इनसे बहुत प्रेम करती थी। वे दोनों इन्हें अपने पुत्र की तरह प्रेम करते थे और सुखदेव भी इनका बहुत सम्मान करते थे और इनकी हर बात मानते थे। सुखदेव का प्रारम्भिक जीवन लायलपुर में बीता और यही इनकी प्रारम्भिक शिक्षा भी हुई। बाद में आगे की पढ़ाई के लिये इन्होंने नेशनल कॉलेज में प्रवेश लिया। नेशनल कॉलेज की स्थापना पंजाब क्षेत्र के काग्रेंस के नेताओं ने की थी, जिसमें लाला लाजपत राय प्रमुख थे। इस कॉलेज में अधिकतर उन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था जिन्होंने असहयोग आन्दोंलन के दौरान अपने स्कूलों को छोड़कर असहयोग आन्दोलन में भाग लिया था।

क्रांतिकारी जीवन

वर्ष 1926 में लाहौर में 'नौजवान भारत सभा' का गठन हुआ। इसके मुख्य योजक सुखदेव, भगत सिंह, यशपाल, भगवती चरण व जयचन्द्र विद्यालंकार थे। 'असहयोग आन्दोलन' की विफलता के पश्चात् 'नौजवान भारत सभा' ने देश के नवयुवकों का ध्यान आकृष्ट किया। प्रारम्भ में इनके कार्यक्रम नौतिक, साहित्यिक तथा सामाजिक विचारों पर विचार गोष्ठियाँ करना, स्वदेशी वस्तुओं, देश की एकता, सादा जीवन, शारीरिक व्यायाम तथा भारतीय संस्कृति तथा सभ्यता पर विचार आदि करना था। इसके प्रत्येक सदस्य को शपथ लेनी होती थी कि वह देश के हितों को सर्वोपरि स्थान देगा। परन्तु कुछ मतभेदों के कारण इसकी अधिक गतिविधि न हो सकी। अप्रैल, 1928 में इसका पुनर्गठन हुआ तथा इसका नाम 'नौजवान भारत सभा' ही रखा गया तथा इसका केन्द्र अमृतसर बनाया गया।

भगत सिंह को फरार करने में सहायताः

लाला लाजपत राय पर लाठी से हमला करने वाले जे. पी. साण्डर्स को गोली मारते समय भगत सिंह को एक दो पुलिसकर्मियों ने देख लिया था, इस कारण उन्हें लाहौर से फरार करने में बड़ी परेशानी हो रही थी। क्योंकि इस बात का भय लगातार बना हुआ था कि एक छोटी सी गलती होने पर भगत सिंह को गिरफ्तार किया जा सकता है। इस समय में सुखदेव ने भगत सिंह को लाहौर से बाहर भेजने में सहायता की।

भगत सिंह के भेष को बदलने के लिये उनके बाल काट दिये और उनकी दाड़ी भी साफ करा दी गयी। किन्तु इतना सब करने पर भी उन्हें पहचाना जा सकता था। अतः सुखदेव ने एक तरकीब निकाली और रात को करीब 8 बजे के आसपास दुर्गा भाभी (भगवती चरण वोहरा की पत्नी और क्रान्तिकारी संगठन की सहयोगी) के पास गये और सारी परिस्थिति को समझाकर कहा कि भगत को उसकी मेम साहिबा बनकर यहाँ से बाहर निकालना है। साथ ही यह भी बताया कि गोली चलने का भी भय है। दुर्गा भाभी मदद के लिये तैयार हो गयी और अगली सुबह 6 बजे कलकत्ता मेल से भगत को लाहौर से फरार करने में सफल हुये। पुलिस अधिकारी साण्डर्स को मारने वाले पुलिस फोर्स की नाक के नीचे से निकल गये और वे उन्हें छू तक न सके।

केंन्द्रीय समिति का निर्माण

सितम्बर, 1928 में ही दिल्ली के फ़िरोजशाह कोटला के खण्डहर में उत्तर भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों की एक गुप्त बैठक हुई। इसमें एक केंन्द्रीय समिति का निर्माण हुआ। संगठन का नाम 'हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी' रखा गया। सुखदेव को पंजाब के संगठन का उत्तरदायित्व दिया गया। सुखदेव के परम मित्र शिव वर्मा, जो प्यार में उन्हें 'विलेजर' कहते थे, के अनुसार भगत सिंह दल के राजनीतिक नेता थे और सुखदेव संगठनकर्ता, वे एक-एक ईंट रखकर इमारत खड़ी करने वाले थे। वे प्रत्येक सहयोगी की छोटी से छोटी आवश्यकता का भी पूरा ध्यान रखते थे। इस दल में अन्य प्रमुख व्यक्त थे-

सुखदेव की मृत्यु

दिल्ली में सेंट्रल असेंबली हॉल में बमबारी करने के बाद सुखदेव और उनके साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया था और उन्होंने मौत की सजा सुनाई गयी थी। 23 मार्च 1931 को सुखदेव थापर, भगत सिंह और शिवराम राजगुरु को फाँसी दी गयी थी और उनके शवो को रहस्यमयी तरीके से सतलज नदी के किनारे पर जलाया गया था। सुखदेव ने अपने जीवन को देश के लिये न्योछावर कर दिया था और सिर्फ 24 साल की उम्र में वे शहीद हो गए थे।

भारत को आज़ाद कराने के लिये अनेकों भारतीय देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे ही देशभक्त शहीदों में से एक थे, सुखदेव थापर, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत को अंग्रेजों की बेंड़ियों से मुक्त कराने के लिये समर्पित कर दिया। सुखदेव महान क्रान्तिकारी भगत सिंह के बचपन के मित्र थे। दोनों साथ बड़े हुये, साथ में पढ़े और अपने देश को आजाद कराने की जंग में एक साथ भारत माँ के लिये शहीद हो गये।

23 मार्च 1931 की शाम 7 बजकर 33 मिनट पर सेंट्रल जेल में इन्हें फाँसी पर चढ़ा दिया गया और खुली आँखों से भारत की आजादी का सपना देखने वाले ये तीन दिवाने हमेशा के लिये सो गये।

Details
Parent Category: Magazine
Category: Biography (hindi)
Hits: 192

Read more: सुखदेव जीवनी - Biography of Sukhdev in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

बीरबल जीवनी – Biography of Birbal in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

बीरबल का जन्म महेश दास के नाम से 1528 में, कल्पी के नजदीक किसी गाव में हुआ था. आज उनका जन्मस्थान भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में आता है. इतिहासकारो के अनुसार उनका जन्मगाव यमुना नदी के तट पर बसा टिकवनपुर था. उनके पिता का नाम गंगा दास और माता का नाम अनभा दवितो था. वे हिन्दू ब्राह्मण परीवार जिन्होंने पहले भी कविताये या साहित्य लिखे है, उनके तीसरे बेटे थे. बीरबल / Birbal हिंदी, संस्कृत और पर्शियन भाषा में शिक्षा प्राप्त की थी. बीरबल कविताये भी लिखते थे, ज्यादातर उनकी कविताये ब्रज भाषा में होती थी, इस वजह से उन्हें काफी प्रसिद्धि भी मिली थी.

बीरबल मुग़ल शासक अकबर के दरबार के वो सबसे प्रसिद्ध सलाहकार थे. बीरबल भारतीय इतिहास में उनकी चतुराई के लिये जाने जाते है, और उनपर लिखित काफी कहानिया भी हमे देखने को मिलती, जिसमे बताया गया है की कैसे बीरबल चतुराई से अकबर की मुश्किलो को हल करते थे. 1556-1562 में अकबर ने बीरबल को अपने दरबार में कवी के रूप में नियुक्त किया था. बीरबल का मुग़ल साम्राज्य के साथ घनिष्ट संबंध था, इसीलिये उन्हें महान मुग़ल शासक अकबर के नवरत्नों में से एक कहा जाता था. 1586 में, उत्तरी-दक्षिणी भारत में लड़ते हुए वे शहीद हुए थे. बीरबल की कहानियो का कोई सबूत हमें इतिहास में दिखाई नही देता. अकबर के साम्राज्य के अंत में, स्थानिक लोगो ने अकबर-बीरबल की प्रेरित और प्रासंगिक कहानिया बनानी भी शुरू की. अकबर-बीरबल की ये कहानिया पुरे भारत में धीरे-धीरे प्रसिद्ध होने लगी थी.

अकबर और बीरबल

बीरबल महेशदास नामक बादफ़रोश ब्राह्मण थे जिसे हिन्दी में भाट कहते हैं। यह जाति धनाढ्यों की प्रशंसा करने वाली थी। यद्यपि बीरबल कम पूँजी के कारण बुरी अवस्था में दिन व्यतीत कर रहे थे, पर बीरबल में बुद्धि और समझ भरी हुई थी। अपनी बुद्धिमानी और समझदारी के कारण यह अपने समय के बराबर लोगों में मान्य हो गए। जब सौभाग्य से अकबर बादशाह की सेवा में पहुँचे, तब अपनी वाक्-चातुरी और हँसोड़पन से बादशाही मजलिस के मुसाहिबों और मुख्य लोगों के गोल में जा पहुँचे और धीरे-धीरे उन सब लोगों से आगे बढ़ गए। बहुधा बादशाही पन्नों में इन्हें मुसाहिबे-दानिशवर राजा बीरबल लिखा गया है।

जब राजा लाहौर पहुँचे तो हुसैन कुली ख़ाँ ने जागीरदारों के साथ ससैन्य नगरकोट पहुँचकर उसे घेर लिया। जिस समय दुर्ग वाले कठिनाई में पड़े हुए थे, दैवात् उसी समय इब्राहीम हुसेन मिर्ज़ा का बलवा आरम्भ हो गया था और इस कारण कि उस विद्रोह का शान्त करना उस समय का आवश्यक कार्य था, इससे दुर्ग विजय करना छोड़ देना पड़ा। अंत में राजा की सम्मति से विधिचन्द्र से पाँच मन सोना और ख़ुतबा पढ़वाने, बादशाही सिक्का ढालने तथा दुर्ग काँगड़ा के फाटक के पास मसजिद बनवाने का वचन लेकर घेरा उठा लिया गया। 30वें वर्ष सन् 994 हि. (सन् 1586 ई.) में जैन ख़ाँ कोका यूसुफ़जई जाति को, जो स्वाद और बाजौर नामक पहाड़ी देश की रहनेवाली थी, दंड देने के लिए नियुक्त हुआ था। उसने बाजौर पर चढ़ाई करके स्वात  पहुँच कर उस जाति को दंड दिया।

घाटियाँ पार करते-करते सेना थक गई थी, इसलिये जैन ख़ाँ कोका ने बादशाह के पास नई सेना के लिए सहायतार्थ प्रार्थना की। शेख अबुल फ़ज़ल ने उत्साह और स्वामिभक्ति से इस कार्य के लिये बादशाह ने अपने को नियुक्त किये जाने की प्रार्थना की।

ऐतिहासिक भूमिका बनाम लोककथाओं

लोक कथाओं में, उन्हें अकबर की तुलना में कम उम्र के एक धार्मिक हिंदू के रूप में हमेशा चित्रित किया जाता है, और मुस्लिम दरबारियों के विरोध में नैतिक रूप से कड़े होते हैं, जो उनके खिलाफ षड्यंत्र करते हैं; उनकी सफलता केवल उनके कौशल के कारण थी और उन्होंने सम्राट को इस्लाम से हिंदू धर्म की परवरिश करने का आश्वासन दिया। इस प्रकार उन्हें अकबर पर धार्मिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत प्रभाव प्राप्त करने के रूप में दर्शाया गया है, जो कि उनकी बुद्धि और तेज जीभ का प्रयोग करते हैं और कभी हिंसा नहीं करते हैं। हालांकि, ऐतिहासिक रूप से उन्होंने कभी ऐसी भूमिका नहीं निभाई।

Badayuni उसे mistrusted लेकिन उल्लेख किया था कि वह "क्षमता और प्रतिभा की काफी मात्रा में होने" था। ब्रज भाषा के कवि, राय होल ने अकबर और उसके नौ ज्वेल्स की तारीफ की, जिसमें उनकी उदारता के लिए बीरबल पर विशेष जोर दिया गया। अपने बुद्धि या कविता के बजाय सम्राट के विश्वासपात्र के रूप में अपनी आध्यात्मिक उत्कृष्टता और स्थिति पर बल देते हुए, अबल फजल ने उन्हें सम्मानित किया।

आधुनिक हिंदू विद्वानों ने दावा किया कि उन्होंने अकबर को बोल्ड फैसले बनाया और अदालत में रूढ़िवादी मुस्लिम उन्हें तुच्छ जाना, क्योंकि उसने अकबर को इस्लाम का त्याग दिया लेकिन कोई सबूत मौजूद नहीं है कि उन्होंने अकबर के विश्वासों को प्रभावित किया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अकबर की नीतियों को कुछ हद तक प्रभावित किया था। यह उनके लिए अकबर का स्नेह था, उनकी धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक उदारवाद जो इसके लिए कारण था और बीरबल का कारण नहीं था। ऐतिहासिक रूप से, वह अकबर की धार्मिक नीति के समर्थक और उनके धर्म, दीन-ए-इलैही थे।

मौत -

अफगानिस्तान के यूसुफ़जई कबीले ने मुग़ल सल्तनत के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद किया | उसके दमन के लिए जो जैन ख़ाँ कोका के नेतृत्व में पहला सैन्य दल भेजा गया | लड़ते लड़ते वह सैन्य दल थक गया तो बीरबल के नेतृत्व में दूसरा दल वहां भेजा गया | बुद्धि कौशल के महारथी को सैन्य अभियानों का कोई अधिक अनुभव नहीं था | सिवाय इसके कि वे सदैव सैन्य अभियानों में भी अकबर के साथ रहते थे | पूर्व के सेनापति कोका को एक हिन्दू के साथ साथ अभियान करना कतई गवारा नहीं हुआ | पारस्परिक मनोमालिन्य के चलते स्वात वैली में 8000 सैनिकों के साथ अकबर के सखा बीरबल खेत रहे | इतना ही नहीं तो अंतिम संस्कार के लिए उनका शव भी नहीं मिला |

Details
Parent Category: Magazine
Category: Biography (hindi)
Hits: 172

Read more: बीरबल जीवनी – Biography of Birbal in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

  1. निक व्युजेसिक जीवनी - Biography of Nick Vujicic in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  2. शैतान सिंह जीवनी - Biography of Shaitan Singh in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  3. सैम मानेकशॉ जीवनी - Biography of Sam Manekshaw in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  4. दशरथ मांझी जीवनी - Biography of Dashrath Manjhi in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

Page 10 of 12

  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
  • 11
  • 12

Trending 20

  • विराट कोहली जीवनी - Biography of Virat Kohli in Hindi Jivani
  • अरुणिमा सिन्हा जीवनी - Biography of Arunima Sinha in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • अशफाकुल्ला खान जीवनी - Biography of Ashfaqulla Khan in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • के एल राहुल जीवनी - Biography of KL Rahul in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • चेतेश्वर पुजारा जीवनी - Biography of Cheteshwar Pujara in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • जॉन सीना जीवनी - Biography of John Cena in Hindi Jivani
  • ड्वेन जॉनसन जीवनी - Biography of (The Rock) Dwayne Johnson in Hindi Jivani
  • दशरथ मांझी जीवनी - Biography of Dashrath Manjhi in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • धनराज पिल्लै जीवनी - Biography of Dhanraj Pillay in Hindi Jivani
  • ध्यानचंद सिंह जीवनी - Biography of Dhyan Chand in Hindi Jivani
  • निक व्युजेसिक जीवनी - Biography of Nick Vujicic in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • नीरजा भनोट जीवनी - Biography of Neerja Bhanot in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • पी. टी. उषा जीवनी - Biography of P. T. Usha in Hindi Jivani
  • माइकल फ़्रेड फ़ेल्प्स जीवनी - Biography of Michael Fred Phelps in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • राहुल द्रविड़ जीवनी - Biography of Rahul Dravid in Hindi Jivani
  • रोहित शर्मा जीवनी - Biography of Rohit Sharma in Hindi Jivani
  • लिएंडर पेस जीवनी - Biography of Leander Paes in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • विश्वनाथन आनंद जीवनी - Biography of Viswanathan Anand in Hindi Jivani
  • वीरेंद्र सहवाग जीवनी - Biography of Virendra Sehwag in Hindi Jivani
  • सचिन तेंदुलकर जीवनी - Biography of Sachin Tendulkar in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

Older Posts

  • मिल्खा सिंह जीवनी - Biography of Milkha Singh in Hindi Jivani
  • विनायक दामोदर सावरकर जीवनी - Biography of Vinayak Damodar Savarkar in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • Biography : डॉ. भीम राव अंबेडकर जीवनी - Biography of Bhimrao Ramji Ambedkar (Baba Saheb) in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • सचिन तेंदुलकर जीवनी - Biography of Sachin Tendulkar in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • जे. कृष्णमूर्ति जीवनी - Biography Of J. Krishnamurti in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • सैम मानेकशॉ जीवनी - Biography of Sam Manekshaw in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • ड्वेन जॉनसन जीवनी - Biography of (The Rock) Dwayne Johnson in Hindi Jivani
  • पेले जीवनी - Biography of Pelé in Hindi Jivani
  • शैतान सिंह जीवनी - Biography of Shaitan Singh in Hindi Jivani Published By : Jivani.org
  • गौतम बुद्ध जीवनी - Biography of Gautama Buddha in Hindi Jivani Published By : Jivani.org

Trending in Student Corner

  • 10 Bollywood gangster films to watch in your lifetime
  • NCERT Solutions For Class 9 English Beehive Chapter 1
  • Wajid Khan of Sajid-Wajid Music Composer Duo passes away
  • Canada Child Benefit Increases $300 Per Child For May
  • Korea kicks-off with baseball and football, world watches
  • Ratan Tata takes on fake news again, says didn’t write quote attributed to him
  • Thierry Delaporte becomes new Wipro CEO and MD
  • Odisha to sing Bande Utkala Janani today for COVID-19 Warriors; CM Naveen Patnaik appeals to all people
  • "Embarrassed": Top Bengal Voices On Mahua Moitra Criticising NRI Doctors
  • Sunil Joshi becomes new Chief Selector of Indian men's cricket team

Trending in Current Affairs

  • NCERT Solutions for Class 10 Math Chapter 1 – Real Numbers
  • NCERT Exemplar Solution for CBSE Class 10 Mathematics: Arithmetic Progressions (Part-IVB
  • NCERT Solutions for Class 10 Math Chapter 15 – Probability
  • NCERT Exemplar Solution for CBSE Class 10 Mathematics: Arithmetic Progressions (Part-IA
  • Class 10 Maths NCERT Exemplar Solution: Introduction to Trigonometry & its Applications (Part-IIA
  • NCERT Exemplar Solution for CBSE Class 10 Mathematics: Triangles (Part-IA)
  • औषधीय एवं वाणिज्यिक फसलें - गुलाब की खेती
  • औषधीय एवं वाणिज्यिक फसलें - तुलसी की खेती
  • पारिस्थितिकी तंत्र -जलीय विभंजन (हाइड्रोलिक फ्रेक्चरिंग)
  • NCERT Exemplar Solution for CBSE Class 10 Mathematics: Arithmetic Progressions (Part-IVA)

Trending E-Articles (English)

  • NCERT Solutions for Class 8 Social Science Chapter 9 – Public Facilities
  • NCERT Solutions For Class 8 Social Science History Chapter 3
  • NCERT Solutions For Class 8 Social Science History Chapter 4
  • NCERT Solutions For Class 8 Social Science History Chapter 6
  • NCERT Solutions For Class 8 Social Science Geography Chapter 2
  • NCERT Solutions for Class 8 Social Science Chapter 2 – From Trade to Territory
  • NCERT Solutions for Class 8 Social Science Chapter 10 – Law and Social Justice
  • NCERT Solutions For Class 8 Social Science Civics Chapter 2
  • NCERT Solutions for Class 8 Social Science Chapter 5 – When People Rebel
  • NCERT Solutions for Class 8 Social Science Chapter 4 – Tribals, Dikus and the Vision of a Golden Age

Trending in E-Articles ( Hindi )

  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 1 – दो बैलों की कथा
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 12 – कैदी और कोकिला
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 8 – एक कुत्ता और एक मैना
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 1 – इस जल प्रलय में
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 5 – नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 1 – गिल्लू
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 4 – शरद जोशी
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 4 – मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 2 – स्मृति
  • NCERT Solutions for Class 9 Hindi Chapter 2 – ल्हासा की ओर
  • Login